{"_id":"63351e78d7623c600e634899","slug":"in-assam-nagaon-man-arrested-for-raping-11-year-old-daughter-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 11 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 11 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने लगाए गंभीर आरोप
Thu, 29 Sep 2022 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नगांव
पीटीआई, नगांव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:57 AM IST
सार
अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के नगांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता को अपनी ही बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।
विज्ञापन
अपराध करने के बाद पिता हो गया था फरार
अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लड़की की मां ने लगाए गंभीर आरोप
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन