{"_id":"5789cc174f1c1b0f2013d984","slug":"in-amar-ujala-poll-most-people-support-to-suresh-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: ज्यादातर लोग चाहते हैं, पूरी हो प्रभु की इच्छा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: ज्यादातर लोग चाहते हैं, पूरी हो प्रभु की इच्छा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख कर सालों से अलग पेश होने वाले रेल बजट को आम बजट में शामिल करने को कहा है। प्रभु कई सालों से चली आ रही अलग रेल बजट पेश करने की परंपरा को बदलना चाहते है।
विज्ञापन
92 साल पुरानी इस परंपरा को बदलने के लिए उन्होंने वित्त मंत्री से कहा है कि वह आम बजट में ही रेल बजट को शामिल करें और आम बजट के साथ ही रेल बजट को भी पेश किया जाए। रेल मंत्री ने इस काम के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
खबरों की माने तो रेल मंत्री इस विषय को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। मंत्री जी के उत्साह और उनकी तीव्र इच्छा को देखते हुए इस विषय पर जनता की राय जानने के लिए अमर उजाला ने पोल किया था। जिसमे हमने जनता से सवाल किया था कि क्या सुरेश प्रभु के इस प्रस्ताव से रेलवे की हालत सुधरेगी या नहीं। इस विषय पर लोगों ने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से वोट किया। हमें प्राप्त वोटों में 66.36 प्रतिशत 1,075 लोगों का मानना है कि प्रभु के इस कदम से रेलवे की हालत में सुधार की सभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
यानि आम बजट के साथ रेल बजट पेश किया जाए तो रेलवे की हालत को सुधारा जा सकता है। वहीं 467 यानि 28.83 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस प्रस्ताव से रेलवे में कोई सुधार नहीं होने वाला यह पूरी तरह से एक बेवजह प्रस्ताव है। हमें प्राप्त वोटों में रेल मंत्री के इस प्रस्ताव पर 78 लोग की कोई राय नहीं है। यह लोग इस प्रस्ताव के बारे में कुछ नहीं सोचते।