फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a setback for the CPI(M), former Ambalappuzha MLA Sudhakaran announced he would contest as an independent.

केरल विधानसभा चुनाव: माकपा को झटका, अंबलप्पुझा के पूर्व विधायक सुधाकरन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान

Thu, 12 Mar 2026 01:17 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2026 01:17 PM IST
सार

केरल में विधानसभा चुनाव के बीच माकपा को बड़ा झटका लगा है। माकपा के वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
In a setback for the CPI(M), former Ambalappuzha MLA Sudhakaran announced he would contest as an independent.
माकपा नेता सुधाकरन - फोटो : फेसबुक@Comrade.G.Sudhakaran

विस्तार

केरल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच माकपा को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन ने गुरुवार को पार्टी से अपने सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में इस तटीय जिले के अपने गृह क्षेत्र अंबलप्पुझा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। सुधाकरन ने हाल ही में घोषणा की कि वह पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं करेंगे। कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर व्यक्तिगत रूप से हमला किया। इसके बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: शब्बीर अहमद शाह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, टेरर फंडिंग केस में 2019 से जेल में थे
विज्ञापन


यूडीएफ से समर्थन का कोई सवाल ही नहीं
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस निर्वाचन क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जो की माकपा का गढ़ है। उन्होंने कहा, "यूडीएफ से समर्थन का कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि मैंने इसके लिए अनुरोध नहीं किया है। मैंने किसी से बात नहीं की है।" पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि वह अपने चुनाव अभियान के तहत दीवार पर चित्रकारी या सम्मेलन आयोजित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक मुद्दों पर करेंगे बात
उन्होंने कहा, "मैंने किसी से समर्थन नहीं मांगा है।" सुधाकरन ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर बात करेंगे लेकिन सरकार के खिलाफ नहीं बोलेंगे। उन्हें यह नहीं पता कि सत्ता विरोधी लहर है या नहीं।उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलेंगे। सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने राज्य समिति को कोई शिकायत नहीं सौंपी थी। निचले स्तर पर ही मुद्दों को सुलझा लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री या पार्टी नेतृत्व से हस्तक्षेप या टिकट मांगने के लिए कभी संपर्क नहीं किया था। अपने बारे में हालिया खबरों का जिक्र करते हुए सुधाकरन ने कहा कि मीडिया में उनके नाम से दिए गए कई बयान गलत थे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी खबरें थीं कि वह यूडीएफ के समर्थन से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जिसे उन्होंने दुष्प्रचार करार दिया।

यह भी पढ़ें- संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय

सुधाकरन ने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता ने उनसे सुलह के लिए संपर्क नहीं किया, हालांकि कुछ नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि वे 68 साल पहले, जब वे स्कूल में थे, तब पार्टी में शामिल हुए थे और 1967 में एसएन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने किसी के दबाव में आकर पार्टी में शामिल नहीं हुआ।"आगे उन्होंने कहा, "पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बाद, मैं संगठनात्मक कार्यों से भी मुक्त हो जाऊंगा। लेकिन मैं पार्टी की विचारधारा और नीतियों को नहीं छोड़ रहा हूं।"

 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed