फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In 15-18 years age group, over 80 pc got first dose of Covid vaccine: Mandaviya 

टीकाकरण: 15 से 18 साल उम्र तक के 80 फीसदी लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, मंडाविया ने दी जानकारी

Tue, 24 May 2022 04:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 24 May 2022 04:16 PM IST
सार

देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। कुल आंकड़ा 192 करोड़ खुराक से अधिक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
In 15-18 years age group, over 80 pc got first dose of Covid vaccine: Mandaviya 
टीकाकरण अभियान - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज कहा कि 15 से 18 वर्ष की उम्र तक के 80 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे तक भारत में दी गई कोविड वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 192.52 करोड़ से अधिक थी। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च को शुरू किया गया था और अब तक इस आयु वर्ग के 3.30 करोड़ से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत ने तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक इस आयु वर्ग के 5.92 करोड़ लाभार्थियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन


पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था अभियान 
डॉ. मंडाविया ने ट्वीट किया, युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। 15-18 आयु वर्ग के 80 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड -19 टीकाकरण का अगला चरण पिछले साल 1 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए निर्दिष्ट पहले से रोगग्रस्त स्थितियों के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन


1 मई 2021 से 18 साल से ऊपर लोगों का टीकाकरण 
45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण पिछले साल 1 अप्रैल से शुरू हुआ था। सरकार ने तब टीकाकरण अभियान के दायरे का विस्तार करने का फैसला किया, जिसमें पिछले साल 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति दी गई थी। 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी को शुरू हुआ। भारत ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। देश ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक के लिए पात्र बनाने वाले पहले से रोगी क्लॉज को भी हटा दिया था। इसके साथ ही देश ने 10 अप्रैल को 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed