फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imposter demands money from man in name of MLA; cops launch probe

Maharashtra: मुंबई में BJP विधायक के नाम पर अज्ञात शख्स ने मांगे पैसे, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी; जांच शुरू

Mon, 21 Apr 2025 04:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई में एक अज्ञात शख्स ने भाजपा विधायक अमीत सतम के नाम पर 25,000 रुपये की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Imposter demands money from man in name of MLA; cops launch probe
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को भाजपा विधायक अमीत सतम के दफ्तर का कर्मचारी बताकर एक जान पहचान वाले शख्स से 25 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने ये रकम शैक्षणिक मदद के नाम पर मांगी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: 'हवाई अड्डों पर किसी को नहीं होनी चाहिए परेशानी', व्हीलचेयर और अन्य सुविधाओं की कमी पर बॉम्बे हाईकोर्ट
विज्ञापन


क्या हुआ था मामला?
पुलिस के मुताबिक, चैतन्य नाइक को पिछले हफ्ते एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया। नाइक अंधेरी (पश्चिम) से विधायक अमीत सतम के परिचित हैं। फोन करने वाले ने खुद को 'सहगल 'बताया और कहा कि वह विधायक के दफ्तर से बोल रहा है। इसके बाद उस व्यक्ति ने चैतन्य को एक मैसेज भेजा, जिसमें 25,000 रुपये की मांग की गई और कहा गया कि यह रकम किसी की पढ़ाई में मदद के लिए चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज; एक मंच पर दिखे शरद-अजित पवार, फिर लगने लगीं साथ आने की अटकलें

चैतन्य को शक हुआ, तो उन्होंने सीधे विधायक अमीत सतम को फोन कॉल किया। बात करने पर साफ हो गया कि ये कॉल और मैसेज फर्जी थे और कोई शख्स उन्हें ठगने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद चैतन्य नाइक ने जुहू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed