फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Impose strict UAPA laws against accused": Waris Pathan on Beed mosque explosion

Maharashtra: 'आरोपियों पर लगाएं यूएपीए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा', बीड़ मस्जिद विस्फोट पर वारिस पठान

Mon, 31 Mar 2025 04:56 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Mar 2025 04:56 AM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के एक धार्मिक स्थल में विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने आरोपियों पर यूएपीए लगाने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा दिलाने की मांग की। 
 

विज्ञापन
"Impose strict UAPA laws against accused": Waris Pathan on Beed mosque explosion
वारिस पठान। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र सरकार से बीड़ की मस्जिद में विस्फोट के आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाने और कड़ी सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


पठान ने कहा, उन्हें कौन बढ़ावा देता है? वे हर दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के भड़काऊ बयानों से प्रेरित होते हैं। सरकार को इस मामले में आरोपियों पर यूएपीए लगाना चाहिए। मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए और सख्त सजा मिलनी चाहिए। भाजपा के जो नेता हर दिन ऐसे बयान देते हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीड़ में धार्मिक स्थल में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट के बाद इलाके में तनाव; बीते दिन जुलूस में हाथापाई भी हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ जिले की एक मस्जिद में रविवार को विस्फोट हुआ, जिससे उसके अंदरूनी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि मस्जिद में जिलेटिन की मदद से विस्फोट किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवीन कंवत ने एक वीडियो बयान में कहा कि गांव के सरपंच ने सुबह चार बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। 

  
एसपी कंवत ने बताया, हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आरोपी मस्जिद गए और जिलेटिन से विस्फोट किया। हमारी टीम ने कार्रवाई की और सुबह छह बजे से पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, गांव स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों क सख्त से सख्त सजा मिले। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें: ठाणे में दो नाबालिगों पर हत्या के आरोप; मुंब्रा में 'फलस्तीन एकता' मार्च, 35 लोगों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीड़ जिले के अर्धमसला गांव में ईद-उल-फितर से एक दिन पहले मस्जिद में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया, हमें घटना की जानकारी मिल गई है और यह भी पता चल गया है कि इसके पीछे कौन है। आगे की जानकारी एसपी देंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed