फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   importance of G20 summit increased in context of Russia-Ukraine war

G20 summit: रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में बढ़ गई है इस शिखर सम्मेलन की अहमियत; साझा बयान पर फंस सकता है पेच

Sat, 09 Sep 2023 07:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 07:37 AM IST
सार

वैश्विक आयोजन में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहेगा। यूरोपियन यूनियन से लेकर अमेरिका तक कई देश रूस के खिलाफ आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
importance of G20 summit increased in context of Russia-Ukraine war
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत नौ-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मलेन की मेजबानी कर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन बेहद खास माना जा रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से जहां पश्चिमी देश एकजुट होकर पुतिन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और युद्ध की समाप्ति के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस वैश्विक आयोजन में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहेगा। यूरोपियन यूनियन से लेकर अमेरिका तक कई देश रूस के खिलाफ आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा, भारत जलवायु परिवर्तन और आर्थिक मुद्दों पर सार्थक पहल के लिए एकराय बनाने की कोशिश में है।

विज्ञापन
भारत पहली बार इस बैठक का मेजबान है और राजधानी नई दिल्ली फूलों-फव्वारों से सजी हुई है। सुरक्षा के लिए 1.30 लाख पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। एंटी-ड्रोन प्रणालियां लगाई गई हैं। दुनिया की 80 फीसदी से ज्यादा जीडीपी पर नियंत्रण वाले देशों के प्रमुखों के विमर्श से कूटनीतिक के साथ ही आर्थिक और विकास के मुद्दों पर वैश्विक सहयोग की नई राह खुलेगी। 
विज्ञापन


1999 में गठन
एशियाई वित्तीय संकट के बाद आर्थिक समूह के रूप में यह समूह बनाया गया। सोच थी कि वित्तीय संकट को किसी देश की सीमा के भीतर सीमित नहीं रखा जा सकता। ऐसे हालात से उबरने के लिए बेहतर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग की जरूरत है। इसमें भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दे कई...साझा बयान पर फंसा पेच
इस बार शिखर सम्मेलन के लिए प्रमुख मुद्दे विकासशील देशों को ज्यादा ऋण दिलाने, अंतरराष्ट्रीय ऋण ढांचा सुधारने, क्रिप्टोकरेंसी पर कानून बनाने और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता के वैश्विक राजनीति पर असर से जुड़े हैं। अभी तक कोई साझा बयान जारी नहीं हो पाया है। इसकी वजह यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बयान में भाषा व शब्दों के चयन को लेकर देशों का बंटा हुआ नजरिया है। रूस और चीन इस युद्ध के लिए मॉस्को को जिम्मेदार ठहराने के खिलाफ हैं, वहीं अमेरिका, फ्रांस और कनाडा की यह अनिवार्य शर्त है कि साझे बयान में इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए। ऐसे में यह देखने वाला होगा कि साझा बयान में क्या आता है। 


ये हुए बदलाव
स्थापना के शुरुआती वर्षों में जी-20 देशों के वित्त प्रमुख मिलते थे। साल 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सभी सदस्य देशों के प्रमुखों की सालाना बैठक करने का निर्णय लिया गया। भारत में हो रहे आयोजन को 'वसुधैव कुटुम्बकम' थीम दी गई है। इस संस्कृत वाक्य का अर्थ है, 'पूरा विश्व एक परिवार।' जी-20 की अगली बैठक ब्राजील में होगी। भारत समूह की अध्यक्षता 1 दिसंबर को ब्राजील को सौंप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed