फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Import from China: Tax evasion of 16 thousand crores in import from China, notice to 32 Indian importers

Import From China : चीन से आयात में 16 हजार करोड़ की कर चोरी, 32 भारतीय आयातकों को नोटिस

Tue, 15 Nov 2022 05:06 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 15 Nov 2022 05:06 AM IST
सार

अमेरिका स्थित थिंक टैंक ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी-2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को गलत चालानों से 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ और इसमें से अधिकांश चीन से आयात से जुड़ा है।

विज्ञापन
Import from China: Tax evasion of 16 thousand crores in import from China, notice to 32 Indian importers
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

चीन से माल आयात करने में 16 हजार करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। कस्टम विभाग ने सितंबर से अब तक 32 भारतीय आयातकों को नोटिस भेजा है। कस्टम अधिकारियों ने अप्रैल, 2019 से दिसंबर, 2020 तक अंडर-इनवॉइसिंग के माध्यम से इसका पता लगाया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में विशेष रूप से चीन से कम बिल के कई मामलों का खुलासा हुआ है। आयातित सामग्री के बिल की तुलना में भारत को चीन से निर्यात की सामग्री का बिल बहुत अधिक है। इन आयातित सामग्रियों में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, गैजेट और धातु शामिल हैं।
विज्ञापन


सीमा शुल्क बचाने के लिए किया फर्जीवाड़ा
आमतौर पर आयातक सीमा शुल्क बचाने के लिए माल का कम मूल्य दिखाकर चालान बनवाते हैं। सरकार ने घरेलू उत्पादन प्रोत्साहित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाइल फोन सहित अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया है। इससे बचने के लिए आयातक कम मूल्य के इनवाॅइस से कर चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में 90 हजार करोड़ का नुकसान
अमेरिका स्थित थिंक टैंक ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी-2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को गलत चालानों से 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ और इसमें से अधिकांश चीन से आयात से जुड़ा है।


भारत व चीन के आंकड़ों में अरबों का अंतर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2022 के पहले नौ महीनों में 79.16 अरब डॉलर के सामान का आयात किया। वहीं, चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने दिखाया कि इसी अवधि में भारत को उसका निर्यात 89.99 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed