फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imphal Valley remained closed in protest against the kidnapping of youth, roads were blocked, life affected.

Manipur: युवकों के अपहरण के विरोध में बंद रही इंफाल घाटी, सड़कों को किया गया अवरुद्ध, जनजीवन प्रभावित

Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: बशु जैन Updated Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

विज्ञापन
Imphal Valley remained closed in protest against the kidnapping of youth, roads were blocked, life affected.
मणिपुर में सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के पांच इंफाल घाटी जिलों में मैतेई समूह जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) की ओर से दो युवकों के अपहरण के विरोध में बुलाए गए बंद के कारण बुधवार को सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। थौबल में, जहां बंद मंगलवार की सुबह शुरू हुआ, महिलाओं ने एनएच 102 को मेले ग्राउंड, वांगजिंग, यैरिपोक और खंगाबोक पर अवरुद्ध किया। 
विज्ञापन


जेएसी के समन्वयक एल सुभोल ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक युवकों को रिहा नहीं किया जाता। उल्लेखनीय है कि थौबल जिले के तीन युवकों का कथित रूप से पिछले हफ्ते कांगपोकपी में अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की राजनीतिक चर्चाओं में भाग लेने की अपील
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को सभी समुदायों से राज्य में जारी संकट को सुलझाने के लिए राजनीतिक चर्चाओं में भाग लेने की अपील की। राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर, सिंह ने कहा, महात्मा गांधी की जयंती और राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर, मैं सभी से सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed