फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Impact of demonetisation:job will cut, increment would not be

नोटबंदी का असरः होगी नौकरियों में कटौती, नहीं होगा ज्यादा इंक्रीमेंट

Fri, 06 Jan 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Impact of demonetisation:job will cut, increment would not be
नोटबंदी का सबसे बुरा असर अब पड़ना शुरू होगा, जब इस साल नौकरियों में कटौती देखने को मिलेगी और तनख्वाह में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। रिसर्च फर्म एओएन हैविट के अनुसार इस साल के शुरूआती दो तिमाही में जॉब मार्केट में सबसे नकरात्मक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से ज्यादातर सेक्टर्स में नई नौकरियां नहीं निकल रही है और इसके अभी आगे तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही मार्च-अप्रैल में होने वाले इंक्रीमेंट पर भी कमी आ सकती है। नोटबंदी के बाद से कंपनियों के मालिक काफी सजग हो गए हैं।
विज्ञापन


लोग कम छोड़ेंगे नौकरियां

चूंकि इस बार बाहर भी नौकरियां कम रहेंगी, इसलिए इंप्लाई भी जहां पर हैं वहीं पर आगे भी काम करते रहेंगे। 2016 में जहां फिनटेक और डिजिटल पमेंट कंपनियों में जॉब मिलने के अवसर काफी ज्यादा रहे थे, वहीं इस साल के शुरूआती 6 महीनों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Impact of demonetisation:job will cut, increment would not be
अच्छे काम करने वालों को रिटेन करना चाहेगी कंपनी

2017 में कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट के पास सबसे बड़ी मुश्किल अच्छे इंप्लाई को रिटेन रखने में होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को नए इंप्लाई को तैयार करने में उनकी सैलरी से पांच गुना ज्यादा खर्च करना पड़ता है। नोटबंदी से इंप्लाई को पहले से पता है कि बाहर भी किसी कंपनी में उतना ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा, जितना वो मिलने का सोच रहे हैं। ऐसे में भलाई यह है कि जिस कंपनी में वो फिलहाल काम कर रहे हैं, उसी में टिके रहें।

सैलरी में होगी केवल सिंगल डिजिट ग्रोथ

रिसर्च फर्म का मानना है कि इस साल इंक्रीमेंट केवल सिंगल डिजिट में रहेगा, क्योंकि कंपनियां अपने सैलरी बजट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं करेगी। जॉब स्विच करने वाले इंप्लाई को सैलरी पर काफी ज्यादा निगोशिएट करना होगा, क्योंकि कंपनियां नए टैलेंट को हायर करने में ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed