फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Immersed in celebration on the status of mother Saint Kolkata

मदर को संत का दर्जा मिलने पर जश्न में डूबा कोलकाता

Sun, 04 Sep 2016 06:38 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 04 Sep 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Immersed in celebration on the status of mother Saint Kolkata
जश्न में डूबा कोलकाता

मदर टेरेसा को रविवार को वैटिकन सिटी में संत का दर्जा मिलने के साथ उनकी कर्मस्थली कोलकाता जश्न में डूब गया। इस महानगर को लंबे अरसे से इस क्षण का इंतजार था। वैटिकन में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए यहां मिशनरीज आफ चैरिटी मुख्यालय मदर हाउस में तीन विशालकाय स्क्रीन लगाए गए थे।

विज्ञापन


आम लोगों के लिए बाहर भी ऐसा ही एक स्क्रीन लगा था। आज सुबह से ही मदर हाउस के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए थे। पूरे दिन मदर को श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर मदर हाउस को भव्य तरीके से सजाया गया है। यह कहना सही होगा कि पूरा महानगर मदर के रंग में डूब गया है। पोप फ्रांसिस की ओर से मदर को संत घोषित करते ही मदर हाउस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पहले सुबह छह बजे एक विशेष प्रार्थनासभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां की ननों ने इस मौके पर मदर का एक आदमकद पोट्रेट लगा रखा था। दीवारों पर लगे एक पोस्टर पर लिखा था कि कलकत्ता की संत टेरेसा आप हमारे लिए प्रार्थना करें।

 वैटिकन में आयोजित समारोह को देखने के लिए मदर हाउस के बाहर भी आम लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। वहां पहुंचे एक युवक संजय घोषाल ने कहा कि मदर कोलकाता की थीं और उनको संत का दर्जा मिला है। मुझे इस पर गर्व है।
 


 

इसका अनावरण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया

Immersed in celebration on the status of mother Saint Kolkata
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मौके का गवाह बनने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वैटिकन में हैं। जानी-मानी गायिका उषा उत्थुप ने तो इस मौके के लिए एक विशेष गीत भी लिखा है।

मदर के जन्मदिन से ही यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 25 अगस्त को एक विशेष  कार्यक्रम में यहां बिशप हाउस में पोप जान पाल (दो) की प्रतिमा के पास ही मदर टेरेसा की आदमकद कांस्य प्रतिमा लगाई गई।

इसका अनावरण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। भारतीय डाक विभाग ने भी इस मौके पर विशेष आवरण, सिक्का व प्रतिमा जारी करने का फैसला किया है।

मदर के जीवन व कामकाज पर एक विशेष फिल्म समारोह का भी आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा कोलकाता के कई प्रमुख जगहों पर मदर के बड़े-बड़े पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं जिसे देख लोग मदर की यादें ताजा कर रहे हैं।
 
 मदर हाउस की एक प्रवक्ता ने बताया कि दो अक्तूबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। वह बताते हैं कि चार नवंबर को संत टेरेसा को राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हिस्सा लेंगी।

 

उड़ीसा में मदर टेरेसा के नाम पर रखा सड़क का नाम

Immersed in celebration on the status of mother Saint Kolkata
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images

मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने के बाद भुवनेश्वर में एक मशहूर सड़क का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि सत्यनगर और कटक पुरी को जोड़ने वाले हाईवे को अब संत मदर टेरेसा रोड के नाम से जाना जाएगा।

सड़क का नाम बदलने का फैसला ओडिशा कैथोलिक बिशप्स काउंसिल के अध्यक्ष आर्कबिशप जॉन बारवा के आग्रह पर किया गया।

पटनायक ने कहा, हम सबके लिए यह समय उनके जीवन से सीख लेने और गरीब एवं असहाय लोगों के लिए काम करने का है। मदर टेरेसा ने ओडिशा का अपना पहला दौरा वर्ष 1974 में किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed