फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Snowfall on Mountains IMD Rain Alert in South North India Temperature Aaj Ka Mausam

Weather Report: पहाड़ों पर बर्फबारी तो दक्षिण में बारिश, जानें उत्तर भारत में कब से होगा ठंडक का अहसास

Sun, 13 Nov 2022 01:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से दिखना शुरू हो सकता है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Snowfall on Mountains IMD Rain Alert in South North India Temperature Aaj Ka Mausam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधा नवंबर बीत चुका है और दिसंबर आने को है। हालांकि, अभी तक सर्दियों का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। सिर्फ सुबह और शाम को हल्की ठंडक का अहसास भर हो रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इस सप्ताह भी तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण में जारी बारिश, अगले सप्ताह से उत्तर भारत में कुछ असर जरूर दिखा सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से दिखना शुरू हो सकता है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, 18 नवंबर के बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


यूपी में भी कोई खास असर नहीं 
उत्तर प्रदेश में भी ठंड का कुछ असर नहीं दिख रहा है। सुबह और शाम को चलने वाली हवाएं भी ठंडक का अहसास नहीं करा पा रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कई क्षेत्रों में बारिश के आसार 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हरियाणा के कई इलाकों में 13 और 14 नवंबर को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां आगामी पांच दिनों में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर से एक बार फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पहाड़ों पर हल्की-फुल्की बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानों पर देखने को मिलेगा। यहां ठंड बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार है। इससे मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट होगी। 

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी  
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है। 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट 
मध्य प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवाएं असर दिखा रही हैं। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जो फिर से तापमान में उछाल ले आएगा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है हवाओं का रुख उत्तरी होता जा रहा है। देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी के बाद उस तरफ से बर्फीली हवा आने लगी है जो तापमान गिरा रही है। मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। जानकारों की मानें तो अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके कारण 14 से 15 नवंबर के बीच तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में गिरावट आएगी। 

दक्षिणी राज्यों में जारी रहेगी बारिश 
IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम के साथ भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है। अंडमान व निकोबार में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना में भी बारिश संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को चेन्नई में आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।


सीएम स्टालिन ने किया बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारी बारिश के बाद आज प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, बारिश के कारण पानी का ठहराव हो रहा है। हालांकि, कुछ देर बार पानी निकल जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed