फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heavy Rain Alert in Gujarat, Delhi, Maharashtra, UP, MP and Rajasthan News in Hindi

Weather Today: गुजरात में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में आज भी अलर्ट; दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

Tue, 27 Aug 2024 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2024 03:00 PM IST
सार

Weather Update Today Rain Alert: वडोदरा, राजकोट में 19 सेंटीमीटर, अहमदाबाद में 12 सेंटीमीटर, भुज और नालिया  में आठ सेंटीमीटर, ओखा और द्वारका में सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं पोरबंदर में पांच सेंटीमीटर भारी बारिश हुई है। 
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heavy Rain Alert in Gujarat, Delhi, Maharashtra, UP, MP and Rajasthan News in Hindi
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इन दिनों कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। खासकर गुजरात में तो आसमान से मानों आफत ही बरस रही है। गुजरात के वडोदरा में 28 सेंटीमीटर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से आज सुबह साढ़े पांच बजे तक गुजरात के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई है। वडोदरा, राजकोट में 19 सेंटीमीटर, अहमदाबाद में 12 सेंटीमीटर, भुज और नालिया  में आठ सेंटीमीटर, ओखा और द्वारका में सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं पोरबंदर में पांच सेंटीमीटर भारी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


बारिश के चलते गई सात लोगों की जान
गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने बताया कि बांधों और नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को बारिश के चलते गांधीनगर, खेड़ा और वडोदरा जिलों में दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत पेड़ गिरने से हुई और आणंद जिले में दो लोगों की मौत डूबने से हुई। पंचमहल, नवसारी, वलसाड, वडोदरा, भरूच, खेड़ा, गांधीनगर, बोटाद और अरावली जिलों के प्रशासन ने नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ के बीच एहतियात के तौर पर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन


गुजरात में भारी बारिश ने रोकी जिंदगी की रफ्तार
गुजरात में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा है। सोमवार को अहमदाबाद, गुजरात में बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या विकट हो गई, जिसके चलते शहरों की रफ्तार थम गई। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि गुजरात में अगले एक दो दिन अभी और भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात में बीते 24 घंटे में 33 जिलों में बारिश हुई है। विभाग ने गुजरात के छह जिलों में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल समेत इन राज्यों में भी हुई तेज बारिश
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भी जमकर बादल बरसे। बांकुरा में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं डायमंड हार्बर में नौ सेंटीमीटर, कोलकाता के अलीपोर और दम दम इलाकों में क्रमशः छह सेंटीमीटर और चार सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग इलाके में भी सोमवार को दो सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, तटीय कर्नाटक, मंगलौर, केरल, गोवा और महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भी खूब बारिश हुई। 


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed