फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says Warmer winter likely in northwest India weather update news in hindi

IMD: क्या इस बार भी कम रहेगा सर्दी का प्रकोप? दिसंबर से फरवरी के बीच के मौसम पर आईएमडी ने लगाया यह अनुमान

Thu, 01 Dec 2022 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Dec 2022 06:13 PM IST
सार

इस बीच आईएमडी ने बड़ी जानकारी दी है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में दिसंबर से फरवरी के बीच तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
IMD says Warmer winter likely in northwest India weather update news in hindi
राजस्थान में सर्दी का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में इस साल मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है इसके बावजूद बीते सालों की तुलना में अभी सर्दी कम ही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कम रहने की संभावना है। इसके कारण दिसंबर से फरवरी के बीच में इन हिस्सों में बीते सालों की तुलना में सामान्य से ज्यादा तामपान रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तापमान में दिन-प्रतिदिन के आधार पर बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य न्यूनतम तापमान नीचे रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने अनुमान जताते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ गतिविधि कम हो जाएगी। इसलिए, कम बादल छाए रहेंगे और दिन का तापमान अधिक रहेगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रवेश के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान बारिश को लेकर उन्होंने कहा कि इस काल में यह जरूरी नहीं है कि बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed