फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says depression in Arabian Sea may turn into cyclonic storm Ports in Gujarat told to hoist warning signal

Weather Updates: अगले 24 घंटे में अरब सागर से उठेगा चक्रवाती तूफान, गुजरात में बंदरगाहों को चेतावनी जारी

Tue, 06 Jun 2023 04:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 04:42 PM IST
सार

आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उत्तर गुजरात के बंदरगाहों के लिए है। अगर मछुआरे गहरे समुद्र में मछली पकड़ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत लौट आने को कहा है।

विज्ञापन
IMD says depression in Arabian Sea may turn into cyclonic storm Ports in Gujarat told to hoist warning signal
चक्रवात तूफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून को लेकर अब पूरे देश में हाई अलर्ट है, आईएमडी ने अगले दो दिन में केरल में मानसून के दस्तक की बात कही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अरब सागर में बना दबाव अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, इसके मद्देनजर गुजरात में सभी बंदरगाहों को चेतावनी संकेत जारी करने को कहा है।

विज्ञापन


आईएमडी ने अपने बयान में कहा कि खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र की सीमा से ज्यादा दूर नहीं जाने को कहा गया है। साथ ही बताया कि दबाव दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बना है अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन


मछुआरों को तुरंद वापस लौटने के आदेश
अहमदाबाद मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उत्तर गुजरात के बंदरगाहों के लिए है। अगर मछुआरे गहरे समुद्र (उत्तर या दक्षिण गुजरात) में मछली पकड़ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत लौट जाना चाहिए। मौसम एजेंसी ने बताया है कि उत्तर और दक्षिण गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों आपात सिग्नल का संकेत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जून तक केरल में दस्तक देगा मानसून 
आईएमडी का कहना है कि सिस्टम के गठन उत्तर की तरफ बढ़ रहा है, इस वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट की ओर बढ़ने की संभावनाएं प्रभावित होंगी। मई के मध्य में विभाग ने कहा था कि चार जून तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा। बता दें, आम तौर पर मानसून एक जून को (सात दिन का आगे-पीछे) केरल में प्रवेश कर जाता है।




भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बारिश अधिक महत्वपूर्ण
कुछ दिनों पहले, आईएमडी ने कहा था कि एल नीनो के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून से भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम मानसून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावनाएं होती हैं। जबकि, पूर्व, उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य बारिश होने की संभावना होती है। भारत के कृषि क्षेत्र में सामान्य बारिश अधिक महत्वपूर्ण है। खेती का 52 प्रतिशत क्षेत्र सामान्य क्षेत्र पर निर्भर करता है। इससे बिजली उत्पादन के साथ-साथ पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed