{"_id":"5ed392f8c7345e3ac720148a","slug":"imd-said-monsoon-has-not-reached-kerala-coast-yet-likely-to-arrive-on-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना
Sun, 31 May 2020 04:51 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 31 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि मानसून अभी केरल के तट से नहीं टकराया है। शनिवार को एक निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने दावा किया था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम. मोहपात्रा ने कहा कि हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। हम अपने पहले के पूर्वानुमान के साथ हैं कि मानसून एक जून या उसके बाद ही केरल के तट पर पहुंचेगा। दरअसल, केरल के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में तीन दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसे मानसून के पूर्व होने वाली बारिश बताया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक या दो जून को मानसून केरल तट से टकराएगा। शनिवार को यह मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर की बढ़ रहा है तथा परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि इस बार मानसून औसत ही रहने वाला है। विभाग के मुताबिक 96 से 100 प्रतिशत बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है। पिछले साल यह आठ दिन की देरी से आठ जून को केरल के समुद्र तट से टकराया था। भारत में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है।