फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Rain Alert In Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather News: बिहार-झारखंड व पूर्वोत्तर में होगी झमाझम, उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में कम संभावना

Wed, 31 Aug 2022 07:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 31 Aug 2022 07:57 AM IST
सार

आईएमडी और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून की द्रोणिका हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी झारखंड और इससे सटे बिहार के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Rain Alert In Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आसमान साफ रहेगा, यहां बारिश की संभावना कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


आईएमडी और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून की द्रोणिका हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी झारखंड और इससे सटे बिहार के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। एक ट्रफ रेखा बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी से लेकर आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और आसपास के इलाकों तक फैली हुई है। इसके असर से दक्षिण भारत में झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में चार सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, चार सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में और दो से चार सितंबर के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी बारिश

  • आज कल में पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर कहीं भारी तो कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। 
  • उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
  • उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश या कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • बिहार, झारखंड, उत्तर-पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में भी कुछ जगह हल्की बारिश संभव है।


यहां हुई बारिश

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटे में आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
  • दक्षिण-मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई।
  • सिक्किम, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय ओडिशा, रायलसीमा, मराठवाड़ा, उत्तरी गुजरात और कोंकण और गोवा में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed