{"_id":"60f4a1108ebc3e6d3202268e","slug":"imd-predicted-heavy-rainfall-over-north-india-incliuding-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: यूपी समेत कुछ राज्यों में बिजली गिरने की संभावना, उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Updates: यूपी समेत कुछ राज्यों में बिजली गिरने की संभावना, उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश
Mon, 19 Jul 2021 03:15 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई/एजेंसी, नई दिल्ली।
एएनआई/एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:15 AM IST
सार
- पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में घनघोर बारिश जारी रहने का अनुमान है
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देशभर में मानसून के आने के बाद अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरे उत्तर भारत में 18 से 21 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में यह हालात 23 जुलाई तक बने रहेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी बारिश होगी। मानसून का सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के क्षेत्रों में पड़ेगा। यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में आगे भी भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तरी मध्यप्रदेश में भी 18 से 21 जुलाई तक जबरदस्त बारिश होगी।
विज्ञापन
इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश घटने का अनुमान है। पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में घनघोर बारिश जारी रहने का अनुमान है।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। 18-19 जुलाई को उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों और 19 जुलाई को यूपी के उत्तर-पश्चिमी भागों में।में भारी बारिश की संभावना है। 18 और 19 जुलाई को दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
चेतावनी: अगले 24 घंटे जरूरी हो तो ही बाहर निकलें
मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गंभीर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने चेताया है कि इन हालात में बाहर रहने वाले लोगों और पशुओं को नुकसान पहुंच सकता है।
आईएमडी के मुताबिक हाल की उपग्रह चित्र जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार के कुछ हिस्सों में तीव्र या बहुत तीव्र संवहन दिखाती है।
Recent satellite imagery shows intense or very intense convection over parts of Jammu & Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand, West Uttar Pradesh, Haryana Chandigarh, and Delhi, northwest Madhya Pradesh, northeast Rajasthan, north Konkan, Bihar: IMD pic.twitter.com/aLIaUPRkdF
— ANI (@ANI) July 19, 2021
उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा और पड़ोसी क्षेत्रों में बारिश के संभावना है। साथ ही आईएमडी ने कहा कि अगले 2-3 घंटों के दौरान गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, जनपथ रोड और फिरोजशाह रोड पर सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है।
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi, visuals from Janpath Road and Ferozshah Road pic.twitter.com/wjEzgx69yc
— ANI (@ANI) July 18, 2021