फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issues red alert for three Kerala districts, warns of extremely heavy rain

IMD: केरल के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; बढ़ेगा भूस्खलन का खतरा?

Wed, 08 Jul 2026 10:09 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Jul 2026 10:09 PM IST
सार

IMD: केरल के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
IMD issues red alert for three Kerala districts, warns of extremely heavy rain
केरल में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को केरल के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।
विज्ञापन


तीनों जिलों में रेड अलर्ट का मतलब क्या है?
मौसम विभाग ने मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन जिलों में 20.4 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 11.5 से 20.4 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट
वहीं, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टयम जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 6.5 से 11.5 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: 1867 के बाद भारत में पहली बार मिला दुर्लभ पौधा, वैज्ञानिक हुए हैरान; क्या है इसकी खासियत?

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने क्या चेतावनी दी?
  • केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी खिसकने, अचानक बाढ़ आने और कई जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है। खासकर पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • प्राधिकरण ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देश मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है।
  • लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरत यात्रा न करें। नदियों और अन्य जल स्रोतों से दूर रहें। रात में पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचें। साथ ही गिरे हुए पेड़ों, टूटी बिजली की तारों और जलभराव वाले इलाकों से भी सावधान रहें।
  • प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के सभी जिलों और तालुकों में नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में लोग 1077 और 1070 टोल फ्री नंबर पर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed