फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat Wave Alert in These States Including West-Bengal Bihar IMD Warning Get Weather Update News in Hindi

चिलचिलाती गर्मी के लिए रहें तैयार: बंगाल-बिहार समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Fri, 14 Apr 2023 09:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिन रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Heat Wave Alert in These States Including West-Bengal Bihar IMD Warning Get Weather Update News in Hindi
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन

मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की आशंका
आईएमडी के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिनों की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल), उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक है। आईएमडी ने एक विस्तारित अवधि के पूर्वानुमान में कहा कि 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन

1901 के बाद फरवरी 2023 सबसे गर्म महीना
लू की घोषणा तब की जाती है जब किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। भारत में 1901 के बाद से फरवरी 2023 सबसे गर्म महीना रहा। हालांकि, मार्च में सामान्य से अधिक बारिश ने तापमान को नियंत्रण में रखा। 

और भी पढ़ें...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed