Weather Update: यूपी-बिहार सहित अन्य प्रदेशों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में दी दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, असम समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि अगले तीन दिनों में, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां बाढ़ की संभावना भी है इसलिए हमने राज्य और केंद्र सरकार को सूचित किया है।
वहीं आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा के पूर्वी हिस्से, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों तक गुरुवार को पहुंच गया। उन्होंने बताया कि मानसून नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर उत्तर की ओर बढ़ गया है।
Northern limit of Monsoon passes through Nagaur, Alwar, Delhi, Karnal and Ferozepur: Dr Kuldeep Srivastava, Head, Regional Weather forecasting Centre (RWFC), New Delhi https://t.co/uQJFdknWyx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 25, 2020
यह भी पढ़ें-यूपी में आज से मानसून की दस्तक, इस बार जमकर बरसेेंगे बदरा, विभाग ने दी जानकारी
दिल्ली में मानसून की शुरुआत: आईएमडी
भारत के मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि आम तौर पर मानसूनी हवा 27 जून को दिल्ली पहुंचती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में मानसून के सामान्य आगमन से पहले के लिए चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो 19 जून और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया। इससे मानसून को आगे बढ़ाने में मदद मिली।