फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर में 2 अक्तूबर तक कैसा रहेगा मौसम: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से मध्य प्रदेश-बिहार तक कहां होगी झमाझम बारिश?

Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
IMD Forecast India Weather Uttar Pradesh Weather Uttarakhand Himachal Weather Likely Rainfall Thunderstorm Lig
मौसम को लेकर अर्लट। - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहाड़ी राज्यों समेत कई अन्य राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश से भारी बारिश तक का अलर्ट जारी किया है।



आईएमडी की चेतावनी केवल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। पंजाब,चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा झारखंड के देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और कोडरमा, ओडिशा के बालेश्वर और मयूरभंज और पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मालदा और पश्चिम बर्धमान में भी तेज हवा और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD Forecast India Weather Uttar Pradesh Weather Uttarakhand Himachal Weather Likely Rainfall Thunderstorm Lig
यूपी: भारी बारिश की संभावना - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश: 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान है। 26-27 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
IMD Forecast India Weather Uttar Pradesh Weather Uttarakhand Himachal Weather Likely Rainfall Thunderstorm Lig
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट। - फोटो : PTI
उत्तराखंड: 26-27 सितंबर को बहुत भारी बारिश
उत्तराखंड में 26 से 28 सितंबर के दौरान काफी ज्यादा से व्यापक बारिश हो सकती है। 26-27 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IMD Forecast India Weather Uttar Pradesh Weather Uttarakhand Himachal Weather Likely Rainfall Thunderstorm Lig
कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश: 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में 27-28 सितंबर के दौरान काफी ज्यादा से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 26 और 28 सितंबर को भी बारिश का अनुमान है। 26-27 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
IMD Forecast India Weather Uttar Pradesh Weather Uttarakhand Himachal Weather Likely Rainfall Thunderstorm Lig
बारिश के साथ तेज हवाएं का प्रकोप - फोटो : PTI
दिल्ली-हरियाणा-पंजाब: बारिश के साथ तेज हवाएं का प्रकोप
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26-27 सितंबर को काफी ज्यादा से व्यापक बारिश की संभावना है। 26-27 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पंजाब में 26-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28-29 सितंबर को भी छिटपुट बारिश का अनुमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed