फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD ALERT: Several states brace for downpour; 150 personnel deployed in Kanyakumari

Alert: झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, कन्याकुमारी में 150 जवान तैनात; IMD ने जारी की चेतावनी

Wed, 04 Oct 2023 09:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों के दौरान लगभग पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे आसपास के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 
 

विज्ञापन
IMD ALERT: Several states brace for downpour; 150 personnel deployed in Kanyakumari
रांची में भारी बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इससे होने वाले नुकसान से निपटने के लिए राज्यों ने कमर कस ली है। वहीं, मंगलवार रात कन्याकुमारी में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों के दौरान लगभग पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे आसपास के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने एक दैनिक बुलेटिन में बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में अगले तीन दिनों के दौरान और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में आज और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम तथा त्रिपुरा में छह अक्टूबर तक अधिक से बहुत अधिक बारिश हो सकती है।


वहीं, मंगलवार को केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। बताया जा रहा कि आज भी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश के लिए जारी ऑरेज अलर्ट के कारण यहां के जिला प्रशासन ने चार अक्तूबर को स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी कर दी है।



राज्यों ने कसी कमर
राज्य में बारिश जारी रहने के बीच, आईएमडी ने राज्य के सबसे दक्षिणी जिले में ऑरेंज अलर्ट और कोल्लम, पथनमथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, लगातार बारिश के चलते कन्याकुमारी में अग्निशमन और बचाव सेवाओं के 150 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें, यहां आज भी स्कूल बंद रहेगा। वहीं, कल रात अत्तूर के पास बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।


क्या है ऑरेंज अलर्ट

बता दें, ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 6 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट का मतलब है 6 से 11 सेमी के बीच भारी बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed