{"_id":"5b48722d4f1c1b05278b6549","slug":"image-of-sai-baba-appears-on-the-wall-of-shirdi-temple-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी में साईं बाबा दिखने की अफवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिरडी में साईं बाबा दिखने की अफवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
Updated Fri, 13 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
साईं बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा के दिखाई देने की अफवाह के चलते दर्शन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार रात से ही मंदिर के कपाट बंद नहीं हुए हैं। यहां भक्तों का आना लगातार जारी है। लोगों का दावा है कि मंदिर की एक दीवार पर साईं बाबा की तस्वीर उभर आई है। जैसे ही यह अफवाह फैली साईं के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कहा जा रहा है कि बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए हैं।
मालूम हो कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में साईं बाबा का मंदिर है। इस मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग 25 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। बुधवार रात को यह अफवाह फैल गई कि मंदिर की एक दीवार पर साईं बाबा का चेहरा उभर आया है। जिसके बाद श्रद्धालु वहां पहुंचने लगे। कुछ श्रद्धालु ऐसे भी आए जो भावुक होकर रोने लगे।
बुधवार के बाद गुरुवार और शुक्रवार को मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु जमा हुए। जिसकी वजह से मंदिर का दरवाजा बंद नहीं हुआ है। श्रद्धालु ना केवल दर्शन कर रहे हैं बल्कि तस्वीरें खींचने के साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं। बता दें कि शिरडी में साईं बाबा के भक्तों की विशाल जनसंख्या है। यहां साईं बाबा की मूर्ति सोने के सिंहासन पर स्थापित है। मंदिर परिसर 200 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
विज्ञापन
शिरडी के साईं बाबा एक आध्यात्मिक गुरु थे जिनको भक्त फकीय या सतगुरू कहकर बुलाते थे। उनके हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के थे। जबकि यह साफ नहीं है कि वह असल में हिंदू थे या मुस्लिम। माना जाता है कि उनका जन्म 28 सितंबर 1836 को हुआ था। इसलिए हर साल 28 सितंबर को साईं का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 16 साल की उम्र में वह शिरडी आए थे।