फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMA Ponzi Scam: Mansoor Khan will return to India in the next 24 hours

आईएमए पोंजी घोटाला: मंसूर खान 24 घंटे में लौटेगा भारत, कहा- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

Mon, 15 Jul 2019 05:22 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 15 Jul 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
IMA Ponzi Scam: Mansoor Khan will return to India in the next 24 hours
आईएमए पोंजी घोटाले मामले का मुख्य आरोपी मंसूर खान - फोटो : ANI

आईएमए पोंजी घोटाले मामले का मुख्य आरोपी मंसूर खान भारत आने के लिए तैयार है। मंसूर ने कहा कि 'मैं अगले 24 घंटों में भारत लौटूंगा, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सबसे पहले, भारत छोड़ना एक बड़ी गलती थी, लेकिन हालात ऐसे थे कि मुझे छोड़ना पड़ा। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरा परिवार कहां है।' इससे पहले आरोपी मोहम्मद मंसूर खान दो बार दुबई से भागने की कोशिश कर चुका है। वह बंगलूरू से आठ जून को भाग गया था। यह बात एसआईटी की जांच में सामने आई थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन




एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, 'उसकी सऊदी जाने की योजना उस वक्त सामने आई जब दुबई में ट्रैवल एजेंट ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। वहीं खान की ओमान जाने की योजना भी उस वक्त खत्म हो गई जब उसका पासपोर्ट निलंबित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खान पर 42 हजार निवेशकों के 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। खान के बिजनेस पार्टनर मोहम्मद खालिद अहमद ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। अहमद ने इसमें आरोप लगाया था कि खान ने उसके साथ 4.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 


खालिद के बाद कई निवेशकों ने भी खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके कुछ समय बाद ही खान के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और उसका पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया गया। खान की आईएमए से संबंधित संपत्ति पर लगातार छापा मारा जाता रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed