फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IITs will now run with donations from their alumni, not from government funds

सरकारी फंड से नहीं, अब अपने पूर्व छात्रों के दान से चलेंगे आईआईटी

Wed, 16 Oct 2019 06:39 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Oct 2019 06:39 AM IST
सार

  • आईआईटी अपने पूर्व छात्रों से एल्यूमनाई फंड के रूप में पैसे लेगी
  • इस योजना को इंडाउमेंट का नाम दिया गया है
  • बैंक में जमा पैसे से मिलने वाले ब्याज से आईआईटी अपने खर्चें पूरे करेगी
  • आईआईटी दिल्ली का 2025 तक सात हजार करोड़ रुपये जमा करने का लक्ष्य 
  • एक हजार करोड़ जमा होने तक ब्याज के पैसे नहीं निकलेंगे
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसी हफ्ते आईआईटी दिल्ली से इंडाउमेंट योजना को शुरू करेंगे 

विज्ञापन
IITs will now run with donations from their alumni, not from government funds
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

विस्तार

आईआईटी अब सरकार के रहमों-करम पर नहीं रहेगी। आईआईटी अपने पूर्व छात्रों से एल्यूमनाई फंड के रूप में पैसे लेगी। इसी पैसे को इंडाउमेंट योजना के तहत बैंक में जमा किया जाएगा। बैंक में जमा पैसे से मिलने वाले ब्याज से आईआईटी अपने खर्चें पूरे करेगी। इस योजना को इंडाउमेंट का नाम दिया गया है। आईआईटी दिल्ली ने इस योजना में 2025 तक सात हजार करोड़ रुपये जमा करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति इसी हफ्ते आईआईटी दिल्ली से इंडाउमेंट योजना को शुरू करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसी हफ्ते आईआईटी दिल्ली से इंडाउमेंट योजना को शुरू करेंगे। इसके बाद देश के अन्य दिग्गज व पुराने आईआईटी भी जुड़ेंगे। आईआईटी दिल्ली के पास फिलहाल डेढ़ सौ करोड़ रुपये का फंड है। इसी फंड को इंडाउमेंट योजना में जोड़ा जाएगा। योजना शुरू होने के बाद आईआईटी दिल्ली अपने एल्यूमनाई से पैसा देने की मांग रखेगा। पिछले महीने आईआईटी काउंसिल बैठक में एल्यूमनाई को कुल आय का एक फीसदी अपने आईआईटी को देने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। यह प्रस्ताव सरकार की ओर से दिया गया था, जिसे आईआईटी ने मान लिया है। 

विज्ञापन

 

एल्यूमनाई बोर्ड रखेगा निगरानी

आईआईटी को एल्यूमनाई से इंडाउमेंट योजना के तहत मिलने वाले फंड की निगरानी व खर्चे का हिसाब-किबाब एल्यूमनाई बोर्ड करेगा। इस बोर्ड में एल्यूमनाई और आईआईटी दोनों के सदस्य शामिल होंगे। एल्यूमनाई बोर्ड पैसे को कैसे और कहां खर्च करना है पर भी अपनी राय दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक हजार करोड़ जमा होने तक ब्याज के पैसे नहीं निकलेंगे

अभी तक पूर्व छात्रों (एल्यूमनाई) स्कॉलरशिप, चेयर, डिपार्टमेंट या इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर पैसे देते थे। इन योजनाओं के नाम पर दिए पैसे का आईआईटी अपनी मर्जी से प्रयोग नहीं कर सकता था। हालांकि इंडाउमेंट योजना में एकमुश्त एल्यूमनाई आईआईटी को पैसा देंगे। इसमें आईआईटी अपनी मर्जी से पैसा खर्च कर सकेगा। एक हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा होने के बाद ही उसका ब्याज का पैसा खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed