फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IITs should be exempted from reservation in faculty appointments says expert panel

विशेषज्ञ समिति का सुझाव, शिक्षक भर्ती में आरक्षण से आईआईटी को छूट दी जाए

Fri, 18 Dec 2020 02:55 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
IITs should be exempted from reservation in faculty appointments says expert panel
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Facebook

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी विशेषज्ञ समिति ने सुझाव दिया है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) को शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण से छूट दी जाए और विशिष्ठ कोटा की बजाए विभिन्न मुद्दों का समाधान सम्पर्क अभियान और शिक्षकों की लक्षित भर्ती के जरिये किया जाए ।

विज्ञापन


आईआईटी के निदेशकों सहित आठ सदस्यीय समिति से भर्ती और दाखिले में आरक्षण नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के उपाए सुझाने को कहा गया था ।

जून में सरकार को सौंपी रिपोर्ट में समिति ने कहा कि आईआईटी को आरक्षण से छूट दी जाए क्योंकि ये राष्ट्रीय महत्व के संस्थान है और इससे अनुसंधान का कार्य जुड़ा है ।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि संसद से कानून के रूप में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में आरक्षण से छूट के लिये आईआईटी को सीईआई (शिक्षक कैडर में आरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत उपबंध 4 के तहत सूचीबद्ध किया जाए। उक्त रिपोर्ट सूचना के अधिकार के तहत लखनऊ स्थित एक कार्यकर्ता ने मांगी थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed