फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT student commits suicide, writes in a suicide note of 20 pages - donate my dead body

कम नंबर आने पर आईआईटी के छात्र ने की आत्महत्या, 20 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- शव दान कर देना

Thu, 04 Jul 2019 03:27 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
IIT student commits suicide, writes in a suicide note of 20 pages - donate my dead body
सांकेतिक तस्वीर

परीक्षा में कम नंबर आने पर आगे नौकरी नहीं मिलने के डर से एक छात्र ने आईआईटी हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। वाराणसी का रहने वाला मार्क एंड्रयू चार्ल्स नाम का यह छात्र एमटेक फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। उसने मंगलवार को अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


आईआईटी हैदराबाद में इस साल आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फरवरी में एक छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। चार्ल्स ने सुसाइड नोट में आखिरी इच्छा के तौर पर अपने शव को मेडिकल कॉलेज में दान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उसने लिखा, मेरे शरीर का अंतिम संस्कार करने की जगह उसे मेडिकल कॉलेज को दान कर देना। कम से कम मेरी लाश ही देश के भावी डॉक्टरों के काम तो आएगी। साथ ही उसने अपने परिवार और दोस्तों से माफी मांगते हुए लिखा, मैं आपको इस तरह निराश करूंगा ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था। आप लोग मुझे याद भी करें, मैं इसके काबिल नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, शायद मिलेगी भी नहीं'

चार्ल्स ने मरने से पहले आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने परीक्षा में कम नंबर आने के चलते आगे नौकरी नहीं मिलने के डर को आत्महत्या करने की वजह बताया है। चार्ल्स ने अपने दोस्तों को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे पास कोई नौकरी नहीं है और शायद मिलेगी भी नहीं। कोई भी किसी असफल आदमी को नौकरी नहीं देता।

चार्ल्स ने लिखा- मैं अपनी ग्रेड शीट देखकर हैरान हूं। सबकी तरह मेरे भी कुछ सपने थे, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। ऐसी पॉजीटिव बातें करना, हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट रखना। ठीक नहीं होने पर भी भी लोगों से कहना कि मैं ठीक हूं।

दोस्तों के लिए लिखा- 'एक-एक पल को जीना'

चार्ल्स ने अपने दोस्तों के लिए लिखा- अंकित, रज्जो आईटी इंडस्ट्री में काम करते-करते अपनी जिंदगी मत भूल जाना। एक-एक पल को जीना, क्योंकि एक ही लाइफ मिलती है। दोस्तों, एक ही जिंदगी होती है, इसे बरबाद करने के बजाय भरपूर जी लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed