{"_id":"5d7ce4608ebc3e017d362ee0","slug":"iit-madras-alumni-survey-mood-of-the-nation-most-indians-highly-positive-about-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों ने किया 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे, ज्यादातर भारतीय देश को लेकर सकारात्मक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों ने किया 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे, ज्यादातर भारतीय देश को लेकर सकारात्मक
Sat, 14 Sep 2019 06:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदरास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदरास
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास (फाइल फोटो)
आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों ने एक सर्वे किया है जिसमें खुलासा हुआ है कि ज्यादातर भारतीय देश को लेकर अत्यधिक सकारात्मक हैं। पूर्व छात्रों ने इस सर्वे को 'मूड ऑफ द नेशन' का नाम दिया था। इस सर्वे को पूर्व छात्रों के कार्यक्रम संगम में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
ये सर्वे 2030 में भारत के लोगों की भावनाएं और भारतीयों को प्रेरित करने वाले रोल-मॉडल के बारे में जानने के लिए किया गया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया है। सर्वेक्षण में पाया गया कि 2030 तक भारत के बारे में सभी उत्तरदाता बेहद सकारात्मक हैं। 74 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भारत की वित्तीय और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
इस सर्वेक्षण में महिलाओं, छात्रों और आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों सहित 2295 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा, सर्वेक्षण में पाया गया कि सभी उत्तरदाताओं के बीच वैज्ञानिक सबसे पसंदीदा रोल मॉडल थे, इसके बाद राजनेता और व्यवसायी थे।
विज्ञापन