फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Kharagpur student Faizan Ahmed Alleged murder, parents demanded probe

West Bengal: IIT खड़गपुर के हॉस्टल में मिला था फैजान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 01 Nov 2022 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 08:10 AM IST
सार

IIT खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र फैजान अहमद का शव हॉस्टल के बंद कमरे से बरामद किया गया था। पहले इस मामले को आत्महत्या माना गया था। हालांकि, अब परिजनों के दावे के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। 

विज्ञापन
IIT Kharagpur student Faizan Ahmed Alleged murder, parents demanded probe
मृतक छात्र फैजान अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर में छात्र फैजान अहमद का शव मिलने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। घटना के करीब 15 दिन बाद छात्र के परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फैजान के माता-पिता ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने हत्या की जांच सीआईडी या अन्य विशेष जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


बता दें, IIT खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र फैजान अहमद का शव हॉस्टल के बंद कमरे से बरामद किया गया था। पहले इस मामले को आत्महत्या माना गया था। हालांकि, अब परिजनों के दावे के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन


सामने आया रैगिंग का एंगल 
फैजान के पिता सलीम अहमद और मां रेहाना अहमद ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि फैजान उनकी एकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद उन्हें यह बताया गया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार था और उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, दोनों ने दावा किया कि कुछ दिन पहले फैजान ने 'एसिमिलेशन प्रोग्राम' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एसिमिलेशन प्रोग्राम एक तरह से रैगिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। परिजनों का कहना है कि फैजान के मना करने के बाद उसे लगातार नजरअंदर किया जा रहा था। उन्होंने हत्या की जांच सीबीआई या सीआईडी से कराने की मांग की है। 


असम का रहने वाला था फैजान 
मृतक छात्र असम के तिनसुकिया का निवासी था। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पहले दो दिनों से वह लापता था। बाद में लाला लाजपत राय हॉल में बंद कमरे से दुर्गंध आने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया, तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र 23 वर्षीय फैजान अहमद मृत पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed