{"_id":"5c55172abdec2273ed39b2cc","slug":"iit-hyderabad-student-dies-falling-from-terrace-while-talking-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते वक्त छत से गिरा आईआईटी हैदराबाद का छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोबाइल पर बात करते वक्त छत से गिरा आईआईटी हैदराबाद का छात्र
Sat, 02 Feb 2019 09:36 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Anirudhya Mummaneni
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी हैदराबाद के अंतिम वर्ष के छात्र अनिरुद्ध की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र उस वक्त मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और लापरवाही की वजह से छत से गिर गया। 22 साल का अनिरुद्ध मैकेनिकल और ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग के चौथे साल में तेलंगाना के संगारेड्डी के कांडी में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
संगारेड्डी के सब इंस्पेक्टर श्रीकांत ने बताया कि अनिरुद्ध के माता-पिता आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले है और हैदरबाद के बोवनपल्ली में रह रहे थे। अनिरुद्ध रात 12:45 बजे छत पर अपने दोस्त से बात करने गया था और नीचे गिर गया। शुरुआत में यह मामला खुदखुशी का लग रहा था मगर सीसीटीवी की जांच पर पता चला कि वह बात करते वक्त अपना संतुलन खोकर नीचे गिर गया। कई चोटें आने से तत्काल की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हॉस्टल में पूछताछ करने पर पता चला कि अनिरुद्ध अक्सर छत पर जाकर अपने टैब पर किताबें पढता था और फोन पर बात भी करता था। पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध के पिता एक व्यवसायी हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद से ही डिप्रेशन में है, अनिरुद्ध उनका इकलौता बेटा था। हाल ही में अनिरुद्ध की बड़ी बहन की शादी एक डॉक्टर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
संगारेड्डी सरकार अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद अनिरुद्ध की पार्थिव शरीर अब परिवार को सुपुर्द कर दिया है।