फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Guwahati Prosthetic leg that allows deep squatting cross legged sitting

IIT Guwahati: अब संभव होगा कृत्रिम पैर से पालथी लगाकर बैठना, आईआईटी गुवाहाटी की शोध टीम ने किया तैयार

Tue, 14 Jun 2022 03:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 03:58 AM IST
सार

आईआईटी गुवाहाटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एस. कनगराज ने कहा कि पश्चिमी तकनीक के उत्पाद भारतीय जरूरतों में फिट नहीं बैठते।

विज्ञापन
IIT Guwahati Prosthetic leg that allows deep squatting cross legged sitting
आईआईटी गुवाहटी। - फोटो : social media

विस्तार

आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ऐसा कृत्रिम पैर तैयार किया है, जिसे लगाने के बाद दिव्यांगजन पालथी मारकर बैठ सकेंगे और अन्य काम भी आराम से बैठ सकेंगे। इस कृत्रिम पैर की कीमत 25 हजार रुपये होगी। विकसित मॉडल के नमूनों का अभी आखिरी ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एस. कनगराज ने कहा कि पश्चिमी तकनीक के उत्पाद भारतीय जरूरतों में फिट नहीं बैठते। भारतीय हालात में पालथी या चौकड़ी लगाकर बैठना, शौच में बैठना आदि मुख्य जरूरत हैं। पश्चिमी पैर से दुर्गम इलाकों में व्यक्ति का संतुलन नहीं बनता और हमेशा गिरने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन


इसी कारण नए पैर की जरूरत पड़ी। प्रो. कनकराज के मुताबिक, उनकी टीम द्वारा विकसित पैर में घुटने के जोड़ में स्प्रिंग आधारित तंत्र है। यह भारतीय शौचालय प्रणाली के अधिक आराम से उपयोग में मदद करता है। पालथी या चौकड़ी लगाकर बैठने में भी सहायता देता है। लॉकिंग तंत्र अपरिचित इलाके में चलने के दौरान गिरने का भय कम करता है। इस पैर का परीक्षण अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार किया गया है। यह शरीर का सौ किलो तक वजन सह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed