फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Engineer Will Learn Natures Technology From Lotus Leaf, Ant House And Kingfisher Bird

कमल के पत्ते, चींटी का घर और किंगफिशर पक्षी से समझेंगे प्रकृति की तकनीक

Tue, 11 Aug 2020 08:28 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Aug 2020 08:28 AM IST
सार

  • आईआईटी में बीटेक, एमटेक, पीएचडी में एक सेमेस्टर बॉयोमिमिक्री इंटरडिसप्लनेरी कोर्स
  • प्रकृति की तकनीक से इंजीनियरिंग सीखेंगे छात्रा-छात्राएं

विज्ञापन
IIT Engineer Will Learn Natures Technology From Lotus Leaf, Ant House And Kingfisher Bird
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र अब प्रकृति से तकनीक सीखेंगे। देश में पहली बार बीटेक, एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों के लिए एक सेमेस्टर (नौ क्रेटिड)का इंटरडिसप्लनेरी कोर्स शुरू हो रहा है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स  के साथ इंजीनियरिंग के छात्र बॉयोलोजी से प्रकृति की तकनीक समझेंगे। खास बात यह है कि प्रकृति की तकनीक समझाने में कमल के पत्ते, चींटी का घर और किंगफिशर पक्षी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास के गोपालकृष्णन देशपांडे सेंटर फॉर इनोवेशन एंड आन्ट्रप्रनर्शिप इस कोर्स को शुरू कर रहा है। सेंटर के चीफ इनोवेशन ऑफिसर प्रो. शिवा सुब्रह्मण्यम के मुताबिक, प्रकृति करीब 3.8 बिलियन वर्ष पुरानी है। प्रकृति में भी तकनीक छुपी हुई है।
विज्ञापन


इसी तकनीक को आज की इंजीनियरिंग में शामिल करना है, ताकि प्रकृति, पक्षियों के साथ-साथ पर्यावरण में भी तालमेल कायम रहे। इसी प्रकृति की तकनीक से आज की दिक्कतों का समाधान होगा। फिलहाल शुरुआत आईआईटी मद्रास से  हो रही है। जल्द ही अन्य आईआईटी भी जुड़ेंगे। इसके बाद कॉलेजों और स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंगफिशर से वैज्ञानिक ने सीखी बुलेट ट्रेन की तकनीक
प्रो. सुबब्रह्मण्यम के मुताबिक, जापान के बुलेट ट्रेन बनाने वाले वैज्ञानिक प्रकृति प्रेमी थे। भूमिगत बुलेट ट्रेन बनाने के बाद तकनीक में बदलाव के बाद भी कंपन दूर नहीं हुई। इसी वैज्ञानिक ने देखा कि किंगफिशर पक्षी पानी के अंदर जब जाता है तो उसमें कोई हलचल नहीं होती है। अध्ययन के बाद पता चला कि उसका कारण उसकी लंबी और नुकली चोंच है। इसी चोंच का डिजाइन बाद में बुलेट ट्रेन में लगा। अब दुनिया की सुपरफॉस्ट ट्रेन कंपन नहीं करती है।

चींटी के घर का डिजाइन एसी की जरूरत करेगा कम
चींटी का घर, डिब्बे की तरह  होता है। हालांकि इसमें दिनभर हवा शुद्ध होकर अंदर आती है। जबकि एक तरह से हवा बाहर निकलती है। इस डिजाइन से घर अंदर से ठंडा रहता है। यदि इन डिजाइन को बिल्डिंग बनाने में प्रयोग हो तो  एसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।


कमल के पत्ते कभी गंदे नहीं होते
प्रकृति की तकनीक है कि कीचड़ में खिलने वाला कमल का पत्ता कभी गंदा नहीं होता। इसी तकनीक से यदि कपड़े बनाने वाला मेटिरियल तैयार हो तो  बार-बार कपड़े गंदे होने से  छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed