फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay new open source app can track climate change through lake water temperatures news in hindi

Maharashtra: IIT बॉम्बे ने बनाया ओपन सोर्स वेब आधारित एप, पानी की सतह के तापमान को ट्रैक करने में मिलेगी मदद

Wed, 04 Dec 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

अपने स्टैटिक मॉड्यूल के लिए, सॉफ्टवेयर ने डेटाबेस में दर्शाई गई उसी जल सीमा का उपयोग किया, जहां से मासिक सतही तापमान प्राप्त किया गया था।

विज्ञापन
IIT Bombay new open source app can track climate change through lake water temperatures news in hindi
आईआईटी बॉम्बे - फोटो : ANI

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे ने एक ओपन सोर्स वेब आधारित एप्लिकेशन इम्पार्ट (IMPART) बनाया है। इससे शोधकर्ता बदलते पानी की सतह के तापमान को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे उन्हें जलवायु परिवर्तन पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इस्टीट्यूट ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। एक बयान जारी कर उन्होंने बताया कि इम्पार्टअपने क्षेत्रों में गतिशील परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए झील के पानी की सतह के तापमान की गणना करता है।
विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग और इंटरडिसिप्लिनरी सेंटर फॉर क्लाइमेट स्टडीज विभाग के प्रोफेसर जे. इंदु ने कहा, "झील के पानी की सतह की सीमा में गतिशील परिवर्तनों को ध्यान में रखने से इसके सतह के तापमान अनुमानों की सटीकता में काफी सुधार होता है। इम्पार्ट टूलकिट ने दुनिया भर की 342 झीलों के लिए स्टैटिक और डाइनमिक झील के पानी की सतह के तापमान की गणना की। इसमें भारत की 115 झीलें शामिल हैं।"
विज्ञापन


अपने स्टैटिक मॉड्यूल के लिए, सॉफ्टवेयर ने डेटाबेस में दर्शाई गई उसी जल सीमा का उपयोग किया, जहां से मासिक सतही तापमान प्राप्त किया गया था। डाइनमिक मॉड्यूल में, IMPART टूलकिट ने यह अनुमान लगाया कि डेटाबेस में सतह के तापमान के प्रत्येक मासिक माप के लिए जल क्षेत्र में  परिवर्तन कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्पार्ट जलवायु वैज्ञानिकों को झील के पानी की सतह के तापमान की सटीक निगरानी करने और इसके आसपास के पारिस्थितिक तंत्र पर इन परिवर्तनों के प्रभाव का अध्ययन करने की अनुमति देता है। जलवायु परिवर्तन पर नजर रखने के लिए उपकरण के तौर पर इसमें काफी क्षमता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed