{"_id":"60f70b8f8ebc3e79b36d5690","slug":"iimc-boost-indian-teams-spirits-in-tokyo-olympics-olympic-special-issue-of-book-khel-samrat-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमोचन: टोक्यो ओलिंपिक में बढ़ाएं भारतीय टीम का हौसला, 'खेल सम्राट' के ओलिंपिक विशेषांक का विमोचन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विमोचन: टोक्यो ओलिंपिक में बढ़ाएं भारतीय टीम का हौसला, 'खेल सम्राट' के ओलिंपिक विशेषांक का विमोचन
Tue, 20 Jul 2021 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:14 PM IST
सार
आईआईएमसी के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'खेल सम्राट' का मंगलवार को संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने विमोचन किया।
विज्ञापन
'खेल सम्राट' के ओलिंपिक विशेषांक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जन संचार संस्थान के हिंदी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'खेल सम्राट' के ओलिंपिक विशेषांक का विमोचन मंगलवार को संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने किया। टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यार्थियों ने इस पत्रिका का प्रकाशन किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कोरोना के इस कठिन समय में भी हमारे खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है। आज पूरा देश टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा रहा है। मैं टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की मेहनत देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाएंगे और नया मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
समारोह में आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. वीरेंद्र कुमार भारती, प्रो. सुरभि दहिया, प्रो. राजेश कुमार एवं डॉ. पवन कौंडल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन