फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IFPRI pointed out India 100th on global hunger index

भारत में भूख एक गंभीर समस्या, बांग्लादेश और नेपाल से भी खराब है हालात

Fri, 13 Oct 2017 04:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Fri, 13 Oct 2017 04:10 AM IST
विज्ञापन
IFPRI pointed out India 100th on global hunger index

भारत में भूख एक गंभीर समस्या है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 119 देशों की सूची में यह 100वें पायदान पर है। यहां तक कि उत्तर कोरिया, बांग्लादेश और इराक से भी पीछे है, लेकिन पाकिस्तान से आगे है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान (आईएफपीआरआई) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि देश में भूख एक गंभीर समस्या है। बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। रिपोर्ट में सामाजिक क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- दुनिया को तबाह कर रहे मीट खाने वाले, रिपोर्ट का दावा    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में पिछले साल भारत 97वें पायदान पर था। विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही हालत ही सबसे ज्यादा खराब हैं।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2017 में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस सूची में अपने कई पड़ोसी देशों से पीछे है। चीन 29वीं रैंक, नेपाल 72वीं रैंक, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश की रैंक 88 है। जबकि पाकिस्तान इस सूची में 106वें और अफगानिस्तान 107वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed