{"_id":"595357114f1c1bcc088b4a52","slug":"if-you-want-to-adopt-a-child-then-you-will-have-to-wait-longer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ नवजात शिशु ( demo pic)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद लेने की चाहत रखने वाले अभिभावकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। भारत में गोद लेने का इंतजार कर रहे प्रत्येक नौ अभिभावकों में केवल एक के लिए बच्चा उपलब्ध है।
विज्ञापन
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन सूचना दिशानिर्देश प्रणाली (केयरिंग्स) के अनुसार मई 2017 में गोद लेने वाले इच्छुक 15200 संभावित अभिभावक थे, जबकि बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के पास देश भर में केवल 1766 बच्चे हैं। इनमें से भी 1279 बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
उपलब्ध कुल 1766 बच्चों में केवल 59 बच्चे दो साल से कम उम्र के हैं, जबकि 339 सामान्य बच्चे दो साल से अधिक उम्र के हैं। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) की संचालन समिति के सदस्य और फैमिली ऑफ ज्वॉय समूह के अविनाश कुमार ने बताया कि गोद लेने के इच्छुक अभिभावकों में लगभग 70 से 80 प्रतिशत दो साल से कम उम्र के स्वस्थ सामान्य बच्चा चाहते हैं।
विज्ञापन
इसका मतलब है कि करीब 10 हजार अभिभावक देश भर में बाल देखभाल संस्थानों के पास उपलब्ध उम्र समूह में 59 बच्चों को गोद लेना चाहते हैं। ऐसे में बच्चों की चाह रखने वाले अभिभावकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।