फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   if you are planning to been at auto expo 2018 greater noida, know the schedule

Auto Expo 2018: 9 फरवरी से लगेगा कारों का मेला, जाने से पहले पढ़ लें ये बातें

Mon, 05 Feb 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
if you are planning to been at auto expo 2018 greater noida, know the schedule
auto expo 2018
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कारों के मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। 9 फरवरी से शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो में दुनिया की तमाम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करेंगी। वातावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए कंपनियों ने अपना फोकस इलेक्ट्रिक कारों की तरफ किया है। हानिकारक कार्बन के उत्सर्जन को कम करने के लिए कंपनियों ने नेक्सट जेनरेशन की इलेक्ट्रिक कारों को फ्रंट पर रखा है। 
विज्ञापन


इस बार का ऑटो एक्सपो में कारों की लॉन्चिंग के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने की भी तैयारी है। दर्शकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी भी दी जाएगी। खासकर युवाओं को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कई कंपनियों ने खुद से इसकी पहल की है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 फरवरी से वाहन पहुंचने शुरू हो चुके हैं। यहां 100 कंपनियां पहुंच रही हैं। कार्गो के जारिये कंपनियां अपने वाहन यहां ला रही हैं। एक्सपो में बने हॉल में कंपनियों ने खुद के पवेलियन सजाने भी शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहेगा शिड्यूल

if you are planning to been at auto expo 2018 greater noida, know the schedule
Auto Expo - फोटो : ऑटो एक्सपो

ऑटो एक्सपो में पहले दिन 27 कंपनियां सुबह आठ से शाम साढ़े छह तक गाड़ियों की लॉंचिंग करेंगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले मारुति अपनी नई कार लॉंच करेगी। शाम छह बजकर 35 मिनट पर बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों की लॉंचिंग होगी। लगभग आधे घंटे के बाद कंपनियां अपनी गाड़ियों की लॉंचिंग करेंगी। जिनमें महिंद्रा, टोयोटा, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, टाटा, सुजुकी, यामाहा, मर्सिडीज आदि शामिल हैं।  वहीं, आयोजकों ने अंतिम रूप देने के बाद साइट प्लान भी जारी कर दिया है। सभी कारों की लॉंचिंग अलग-अलग हॉल में होगी। 

चिकित्सा के लिए चार प्वाइंट

if you are planning to been at auto expo 2018 greater noida, know the schedule
2018 Auto Expo

आयोजकों ने ऑटो एक्सपो में चार प्राथमिक चिकित्सा के प्वाइंट भी बनाए गए हैं। बड़ी तादाद में आयोजन स्थल पर लोगों के पहुंचने पर अगर कोई बीमार होता या फिर अन्य कारणों से किसी को चिकित्सा की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें यहां प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी। गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा जाएगा। आयोजन स्थल पर पांच फूड कोर्ट और एक फूड यार्ड भी बनाया गया है। इनमें विभिन्न नामी कंपनियों के व्यंजन उपलब्ध होंगे। गेट नंबर पांच व छह के पास एक व तीन आयोजन स्थल के भीतर सूचना केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed