{"_id":"67b6fce92fb6f2386c0de72b","slug":"if-you-are-going-to-kumbh-from-delhi-then-keep-these-changes-in-station-in-mind-otherwise-you-may-get-trouble-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: वीकेंड में दिल्ली से कुंभ जा रहे हैं तो ध्यान रखें स्टेशन के ये बदलाव, नहीं तो हो सकती है परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: वीकेंड में दिल्ली से कुंभ जा रहे हैं तो ध्यान रखें स्टेशन के ये बदलाव, नहीं तो हो सकती है परेशानी
Thu, 20 Feb 2025 03:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:36 PM IST
सार
रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम करने के लिए फैसला लिया है। ट्रेन निकलने के निर्धारित समय से पहले पहुंचने वाले पैसेंजर्स को रेलवे स्टेशन के बाहर इंतजार करना होगा। रेलवे प्रयाग के अलावा अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचे, ताकि भीड़ भाड़ से बच सकें और आसानी से बोर्डिंग कर सकें।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कई यात्री घायल भी हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर कई बदलाव कर दिए है। रेलवे ने यात्रियों के लिए नियम भी बना है। ऐसे में स्टेशन जाने के पहले इन नियमों को समझ लें वरना आपको स्टेशन जाने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
समय से पहले स्टेशन पर नो एंट्री
रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम करने के लिए फैसला लिया है। ट्रेन निकलने के निर्धारित समय से पहले पहुंचने वाले पैसेंजर्स को रेलवे स्टेशन के बाहर इंतजार करना होगा। रेलवे प्रयाग के अलावा अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचे, ताकि भीड़ भाड़ से बच सकें और आसानी से बोर्डिंग कर सकें।
विज्ञापन
कुंभ की ट्रेन 16 प्लेटफार्म से मिलेगी
प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को केवल प्लेटफार्म नंबर 16 से ही रवाना किया जाएगा। यह प्लेटफार्म पूरी तरह से कुंभ यात्रियों के लिए डेडिकेट कर दिया गया है। स्टेशन का 16 नंबर प्लेटफार्म मेट्रो स्टेशन के भी नजदीक है। जो यात्री बसों के जरिए भी स्टेशन आना चाहते है उनके लिए भी आसान है। इसलिए 16 नंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए विशेष प्रबंध किए जा रहे है। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म 16 पर ग्राउंड लेवल से कई सारे एंट्री और एग्जिट प्वाइंट तैयार किए गए है। इससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने स्टेशन के बाहर एक अस्थायी पंडाल के साथ-साथ एक वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। इसके साथ ही सभी प्लेटफॉर्म पर गश्त भी बढ़ा दी गई है, जिससे पैसेंजर्स को बिना किसी वैध कारण के प्लेटफॉर्म पर बैठने नहीं दिया जाएगा। इन पंडाल में अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, पूछताछ काउंटर, हेल्प डेस्क, खानपान सेवाएं, पीने का पानी और शौचालयों की सुविधा आदि शामिल हैं।
यात्री ऐसे बैठ सकेंगे कुंभ स्पेशल ट्रेनों में
रेलवे ने यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसलिए तमाम इंतजाम किए है। रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी कर्मी कुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कतार में खड़े कर ट्रेनों में बैठाएंगे। इसके लिए स्टेशन पर विशेष एंट्री पॉइंट भी बनाएं जाएंगे। ताकि जनरल क्लास के यात्रियों को भी निर्धारित कतार में बैठकर ट्रेन में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा।
फुट ओवर ब्रिज पर घूमने पर लगी रोक
पुलिस ने शनिवार की घटना को देखते हुए बिना किसी वैध कारण के फुट ओवर ब्रिज पर घूमने पर भी रोक लगा दी है। दरअसल, बिना किसी कारण से कई यात्री फुट ओवर ब्रिज पर खड़े रहते है। इससे वहां भीड़ भाड़ बढ़ जाती है। इससे अन्य यात्रियों को भी ट्रेन पकड़ने में देरी होती है। फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए है ताकि वे यात्रियों को वहां बैठने नहीं देंगे।
एंट्री और एग्जिट पर होगी जांच
स्टेशन पर भीड़ भाड़ को रोकने दिल्ली पुलिस के जवान रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के साथ सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर पैसेंजर्स के टिकटों की जांच करेंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन के एंट्री और एग्जिट के नियम बदले गए है। जिन यात्रियों को प्लेटफार्म 16 से ट्रेन पकड़नी होगी, उन्हें अजमेरी गेट साइड का ही इस्तेमाल करना होगा। यानी प्रयागराज स्पेशल ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को पहाड़गंज की ओर से एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर गलती से पहाड़गंज प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ आ जाते हैं तो यात्रियों को वापस अजमेरी गेट प्लेटफार्म नंबर 16 की ओर आना होगा। वही, जिन यात्रियों ने प्रयागराज जाने के लिए दूसरी ट्रेनों का कंफर्म टिकट लिया हुआ है, उनकी एंट्री दोनों ओर से यानी पहाड़गंज और अजमेरी गेट आसानी से हो सकेगी।
हर प्लेटफार्म पर मिलेगी हर ट्रेनों की जानकारी
प्रयाग के अलावा अन्य शहरों के लिए ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए हर प्लेटफार्म पर ट्रेन का नाम और नंबर डिस्पले किया जाएगा। ताकि यात्री समय से पूर्व अपने प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन पकड़ सके।