फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If waiting list, Vikalp give confirm birth.

वेटिंग लंबी हुई तो यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ का 'विकल्प'

Wed, 04 May 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 04 May 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
If waiting list, Vikalp give confirm birth.
- फोटो : PTI
ट्रेनों में अगर लंबी वेटिंग है तो यात्री चिंता न करें, क्योंकि उनके पास कंफर्म सीट पाने का विकल्प अब रहेगा। दरअसल रेल बजट में घोषणा हुई थी कि अगर किसी रूट की ट्रेनों में ज्यादा वेटिंग है और उस रूट पर किसी अन्य नियमित ट्रेन में बर्थ उपलब्ध है तो यात्रियों को ‘विकल्प’ के जरिए कंफर्म बर्थ दी जाएगी।
विज्ञापन


यह सुविधा दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई आदि रूटों पर रेलवे जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फार रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को अपडेट करना भी शुरू कर दिया है। चर्चा इस बात की है कि हावड़ा-दिल्ली रूट पर यह सेवा इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


शुरुआत में यह सुविधा ई-टिकट लेने वाले यात्रियों को ही मिलेगी। बाद में काउंटर टिकट लेने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

वेटिंग टिकट होने पर संबंधित रूट की दूसरी ट्रेन में मिल जाएगी कंफर्म बर्थ

If waiting list, Vikalp give confirm birth.
यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध कराने की घोषणा रेल बजट में की गई थी। इसे ऑल्टरनेट ट्रेन एकमोडेशन स्कीम (एटीएएस) यानी ‘विकल्प’ नाम दिया गया है। इसके लिए यात्रियों को रिजर्वेशन फार्म भरने के दौरान ही ऑप्शन चुनना होगा।

इसके तहत अगर किसी यात्री का प्रयागराज में वेटिंग का टिकट है और उसने विकल्प सिस्टम के तहत आवेदन किया है तो उसे संबंधित रूट की दूसरी ट्रेन में बर्थ उपलब्ध होने पर अपने आप ही सीट आवंटित कर दी जाएगी। यात्रियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

इस योजना को पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू रूट पर हाल ही में लागू किया गया था। इन दोनों रूट पर सफलता मिलने के बाद इसे अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर भी लागू किया जाएगा। 

बजट में ‘विकल्प’ सुविधा दिए जाने की घोषणा हुई थी। यह सुविधा दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को अब जल्द ही मिलने लगेगी। इसके लिए क्रिस को भी अपडेट किया जा रहा है। -बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed