फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If there is war between India & Pakistan, I will also fight, says Anna Hazare

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो मैं भी लड़ने जाऊंगा: अन्ना

Sun, 25 Sep 2016 06:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 25 Sep 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
If there is war between India & Pakistan, I will also fight, says Anna Hazare
अन्‍ना हजारे - फोटो : file photo

उड़ी हमले के बाद देश में आक्रोश का वातावरण है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो मैं भी सीमा पर लड़ने जाऊंगा। हालांकि, अन्ना का कहना है कि हमें युद्ध नहीं लड़ना चाहिए, लेकिन अगर पाकिस्तान के रुख में बदलाव नहीं आता है तो जंग लड़नी पड़ेगी। अन्ना खुद पर बनी एक फिल्म से जुड़े कार्यक्रम में मुंबई आए थे। उन्होंने कहा कि उड़ी में जो खौफनाक घटना हुई है मैं उससे बहुत आहत हूं और हमले पर सरकार की प्रतिक्रिया का समर्थन करता हूं।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘अच्छे दिनों’ के बारे में आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अन्ना ने पाकिस्तानी कलाकारों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)  की ओर से दी गई धमकी पर कहा कि युद्ध और कला में अंतर होता है। दोनों को हमें अलग रखना चाहिए। महाराष्ट्र में कापर्डी कांड के बाद से राज्य में शुरू मराठों के मूक आंदोलन के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


केजरीवाल के दिमाग में घुसा सत्ता का मद

अन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि उसके दिमाग में सत्ता का मद घुस गया है। अन्ना ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों की करतूत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा नुकसान है और मैं दुखी हूं। अन्ना ने कहा कि अगर 2011 वाली टीम होती तो देश की हालत कुछ और होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed