{"_id":"58c1ef934f1c1b8322dc54d3","slug":"if-sp-loses-the-election-then-impact-will-on-entire-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा हारी तो अखिलेश ही नहीं पूरे यूपी को होगा नुकसान : आजम खान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा हारी तो अखिलेश ही नहीं पूरे यूपी को होगा नुकसान : आजम खान
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 10 Mar 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : file photo
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर सूबे में सपा की सरकार नहीं बनी तो अखिलेश यादव को नहीं पूरे प्रदेश को नुकसान पहुंचेगा, जो लोग इसके जिम्मेदार होंगे प्रदेश उनसे जवाब लेगा। आतंकी घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सैफुल्ला जिंदा पकड़ा जाता तो कई राज खुलते और सच्चाई सामने आती।
विज्ञापन
आजम खां ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अल्लाह न करे अगर सपा की सरकार नहीं बनी तो यह समझना गलत होगा कि अखिलेश यादव को नुकसान होगा बल्कि नुकसान पूरे उत्तर प्रदेश का होगा। साधना गुप्ता के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस मौके पर यह बात कही गर्ह है वो उनके ख्याल से मुनासिब नहीं था। इसके पीछे कुछ और लगता है।
विज्ञापन
कोर्ट में माफी मांगने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि हमने खुद ही अपने केस की जिरह की थी। जिस वक्त का यह मामला है वह चेयरमैन थे ही नहीं। कोर्ट ने मामले को डिस्पोज ऑफ करते हुए हमें ही इंसाफ करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मनों के मुंह पर एक और झन्नाटेदार थप्पड़ पड़ा है।
विज्ञापन