{"_id":"5f43a5ea8ebc3e3d0713edca","slug":"if-riya-does-not-answer-correctly-cbi-may-arrest-says-sushant-singh-father-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर रिया ने सही से जवाब नहीं दिया तो सीबीआई कर सकती है गिरफ्तार: सुशांत के पिता के वकील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगर रिया ने सही से जवाब नहीं दिया तो सीबीआई कर सकती है गिरफ्तार: सुशांत के पिता के वकील
Mon, 24 Aug 2020 05:05 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह
- फोटो : ANI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत की मौत के दो महीने बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने नए सिरे से जांच शुरू की है और क्राइम सीन रिक्रिएट करने के बाद अब मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ और रसोइए नीरज सिंह से पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड सीबीआई की टीम ने सुशांत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है।
विज्ञापन
उधर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सीबीआई जांच के बीच अपना पक्ष रखा है। विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। सीबीआई इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि सीबीआई अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे।'
विज्ञापन
Once they (CBI) start grilling Rhea & if she does not cooperate with the investigation or gives evasive answers, then the possibility of her arrest will also rise. I'm quite hopeful that probe is going in the right direction: Vikas Singh, lawyer of #SushantSinghRajput's father https://t.co/vSsUjgk6an
— ANI (@ANI) August 24, 2020
उन्होंने हालांकि सीबीआई जांच से संतुष्टि भी जताई है और कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा। सारे स्टाफ से पूछताछ की गई है। हम लोग काफी संतुष्ट हैं।