फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Rahul Gandhi become Prime Minister? see congress leader reaction on reporter's question

Rahul Gandhi: पत्रकार ने पूछा- प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? राहुल गांधी ने गिनाए ये तीन काम

Sat, 31 Dec 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Dec 2022 02:18 PM IST
सार

राहुल गांधी से पूछा गया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सबसे पहले तीन काम क्या करेंगे? आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या दिया जवाब...

विज्ञापन
If Rahul Gandhi become Prime Minister? see congress leader reaction on reporter's question
AICC कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी, साथ में जयराम रमेश। - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह लगातार जनसभाओं और मीडिया को भी संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल बहुत ही सधे हुए नजर आ रहे हैं और हर सवाल का बहुत ही बारीकी से जवाब दे रहे हैं। शनिवार को भी वह कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कई पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया। 

विज्ञापन

 

हालांकि, एक सवाल से राहुल गांधी चौँक गए और उन्होंने बहुत ही शालीनता और समझदारी से उसका जवाब दिया। दरअसल, राहुल गांधी से पूछा गया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सबसे पहले तीन काम क्या करेंगे? आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या दिया जवाब...

विज्ञापन


1. बच्चों को देंगे विजन 
राहुल गांधी ने कहा, मैं सबसे पहले देश में शिक्षा की संरचना बनाना चाहूंगा। हमारा एजुकेशन सिस्टम सही तरीके से काम ही नहीं कर रहा है। वह बच्चों को कोई विजन ही नहीं दे पा रहा है। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने हजारों बच्चों से बात की। सबसे पूछा कॉलेज खत्म करने के बाद तुम क्या करना चाहते हो। मुझे बस पांच जवाब मिले- डॉक्टर, लॉयर, इंजीनियर, पायलट, आइएएस। राहुल ने कहा, 99.9 प्रतिशत बच्चे यही जवाब दे रहे हैं। यानी हमारा एजुकेशन सिस्टम उन बच्चों को बता रहा है कि आप इन पांच काम के अलावा कुछ नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2. बिना स्किल रोजगार नहीं 
राहुल गांधी ने कहा, हम बिना स्किल का सम्मान किए युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं। फिर चाहें वह कोई भी हो। अभी हम, जिसके पास स्किल है उसकी मदद नहीं करते हैं। उसकी स्किल को खत्म करने की कोशिश करते हैं। 



3. भ्रमित करने वाली है विदेश नीति 
राहुल गांधी ने कहा, हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है। इसका असर देश की सीमाओं पर भी पड़ता है।देश में हिंसा, नफरत का असर दूसरे देश देखते हैं, उसका फायदा उठाते हैं। हमारी विदेश नीति बहुत भ्रमित करने वाली है। उससे हमें  जबरदस्त नुकसान होगा। मैं कोरोना के समय भी ऐसा ही कह रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed