फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने की तैयारी में हैं, तो पहले जान लें ये बात

Tue, 29 Dec 2020 06:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
if Preparing to see the Republic Day parade then know this rule first
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra

आगामी गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने वाला है, ऐसे में अगर आप भी गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने की तैयारी में हैं, तो जानने से पहले ये जरूरी बात जान लें।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण गणतंत्र दिवस 2021 को होने वाली परेड देखने के लिए आने वाले दर्शकों की संख्या पर अंकुश लगाया जाएगा। कोरोना संकट के चलते परेड देखने वाले पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ऐसी स्थिति में पर्यटकों की संख्या सीमित की जाएगी। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अन्य प्रस्ताव पर भी काम किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 


 
गणतंत्र दिवस वह दिन होता है, जब भारत के संविधान को स्वीकार करने का स्मृति दिवस मनाया जाता है। राजपथ पर बिखरे तमाम रंग देश की विविधता के रंग का वर्णन करते हैं। इस बार यह रंग और भी अधिक चटख नजर आने वाले हैं। 

if Preparing to see the Republic Day parade then know this rule first
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर का मॉडल दिखेगा राजपथ पर
जानकारी के मुताबिक, इस बार की परेड बेहद खास होने वाली है। इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा। उत्तर प्रदेश की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है। झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही शबरी के झूठे बेर, निषादराज को राम का गले लगाना, केवट को आशीर्वाद समेत अन्य दृश्यों को झांकी में दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी झांकी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मृदंगाचार्य रामशंकरदास की मूर्ति भी दिखाएगी।

अयोध्या में इस साल अगस्त में ही राम मंदिर की नींव रखी गई है। दिसंबर महीने में काम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में जनवरी में अगर गणतंत्र दिवस की परेड में राम मंदिर की झांकी दिखती है, तो पूरी दुनिया की नजर यहां रहेगी। योगी सरकार लगातार अयोध्या को पर्यटन के मानचित्र पर उतारने में लगी है।

if Preparing to see the Republic Day parade then know this rule first
अटल टनल पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से अटल टनल
भाषा एवं संस्कृति विभाग दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हर साल मॉडल भेजता है। इस बार संस्कृति विभाग ने रक्षा मंत्रालय को तीन मॉडल भेजे थे, इनमें से रक्षा मंत्रालय ने अटल टनल रोहतांग के मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए कहा है। रोहतांग टनल के मॉडल का पहले थ्री-डी वीडियो बनाया जाएगा. इस वीडियो को पहले रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। उसके बाद ही रक्षा मंत्रालय मॉडल को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल करने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हो सकते हैं बोरिस जॉनसन

if Preparing to see the Republic Day parade then know this rule first
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हर साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर परेड निकलती है, जिसमें राज्यों की संस्कृति की झांकी दिखाई जाती है। जनवरी आने वाला है, ऐसे में राज्यों की ओर से अपनी थीम पर प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के मेहमान हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed