{"_id":"6737d46fa6f89e08460f8fc3","slug":"if-precautionary-measures-are-not-taken-now-plastic-waste-worldwide-could-double-by-2050-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: दुनिया में 2050 तक दोगुना हो जाएगा प्लास्टिक कचरा, अभी से एहतियात बरतना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंताजनक: दुनिया में 2050 तक दोगुना हो जाएगा प्लास्टिक कचरा, अभी से एहतियात बरतना जरूरी
Sat, 16 Nov 2024 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:38 AM IST
सार
अध्ययन के लेखकों के मुताबिक, प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए महज चार नीतियां ही काफी हैं। इसके लिए नए उत्पादों को 40 फीसदी लोगों के इस्तेमाल किए गए रिसाइकल प्लास्टिक से बनाया जाना जरूरी है। साथ ही नए प्लास्टिक उत्पादन को 2020 के स्तर के दायरे में लाना होगा।
विज्ञापन
प्लास्टिक कचरा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी से एहतियाती कदम नहीं उठाए गए, तो दुनियाभर में प्लास्टिक कचरा 2050 तक दोगुना हो सकता है।
विज्ञापन
रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल, कचरा प्रबंधन में निवेश जैसी नीतियों को लागू करने से इस कचरे में 90 फीसदी से अधिक की कमी की जा सकती है। इससे जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को भी एक तिहाई तक कम किया जा सकता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया विवि सांता बारबरा के शोधकर्ताओं का यह अध्ययन साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं के मुतािबक, अध्ययन के नतीजे प्लास्टिक संकट से निपटने के लिए एक अहम खाका दे सकते हैं।
महज चार नीतियां कर देंगी प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन
अध्ययन के लेखकों के मुताबिक, प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए महज चार नीतियां ही काफी हैं। इसके लिए नए उत्पादों को 40 फीसदी लोगों के इस्तेमाल किए गए रिसाइकल प्लास्टिक से बनाया जाना जरूरी है। साथ ही नए प्लास्टिक उत्पादन को 2020 के स्तर के दायरे में लाना होगा। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में अहम निवेश करना और प्लास्टिक पैकेजिंग पर शुल्क लगाना भी खासा जरूरी है ताकि इसका इस्तेमाल कम हो। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में लैंडफिल और कचरा इकट्ठा करने वाली सेवाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन