फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Mayawati is a Goddess then she will go in mountains: Sangeet Som

मायावती देवी हैं तो पहाड़ों पर चली जाएं: संगीत सोम

Sun, 24 Jul 2016 05:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 24 Jul 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
If Mayawati is a Goddess then she will go in mountains: Sangeet Som
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

दयाशंकर मामले में भाजपा ने ‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ आंदोलन के तहत कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि मायावती का कहना है कि लोग उन्हें देवी मानते हैं तो देवी होने के नाते उन्हें पहाड़ों पर चले जाना चाहिए, यहां उनका क्या काम।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि दयाशंकर ने जो किया उसकी सजा उन्हें दी गई, लेकिन किसी बहु बेटी के सम्मान से खिलवाड़ भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में माइक लगाने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने माइक नहीं लगने दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दयाशंकर के आवास पर बसपाइयों के प्रदर्शन को पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताते हुए वहां हुई नारेबाजी को अपराध बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग

If Mayawati is a Goddess then she will go in mountains: Sangeet Som
मायावती के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं

वक्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित तमाम बसपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया। धरने का संचालन जिला महामंत्री हरीश चौधरी ने किया। इस दौरान विधायक रविंद्र भड़ाना, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, विनीत अग्रवाल शारदा, रोहताश पहलवान, अजीत चौधरी, सतवीर त्यागी आदि ने धरने को संबोधित किया।

मौके पर सतेंद्र भराला, अमित मोहन गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र गुर्जर, हरेंद्र कुमार, इंद्रपाल बजरंगी, फिरेराम, समीर चौहान, दिनेश खटीक, कुलदीप तोमर, जितेंद्र सतवाई, रोबिन गुर्जर, आलोक सिसौदिया, अशोक चौधरी, नरेश गुर्जर एडवोकेट, जगत सिंह, डॉ. राकेश गिरि और रमेश चंद आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी तरफ रेलवे रोड चौराहे पर भाजपा महानगर द्वारा नसीमुद्दीन सिद्दकी का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed