फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   if friend is asking money through Facebook Messenger then beware his account might be hacked

फेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे ट्रांसफर करने से पहले पढ़ें ये खबर, हो सकता है भारी नुकसान

Fri, 05 Oct 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
if friend is asking money through Facebook Messenger then beware his account might be hacked
फेसबुक मैसेंजर

भारत में फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने गुरुवार को अपना अकाउंट हैक होने की बात कही। उनके फेसबुक चैट ऐप को उनकी बिना जानकारी के इस्तेमाल किया गया और उनकी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों से पैसों की मांग की गई। यह घटनाएं ऐसे समय पर सामने आई हैं जब फेसबुक अपने आप यूजर्स के वाट्सऐप पर फेसबुक का पासवर्ड बदलने की अधिसूचना भेज रहा है।

विज्ञापन


इस अधिसूचना के कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने कहा था कि वैश्विक स्तर पर 50 मिलियन अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगाई गई है। जिसमें संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग भी शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि वह कुछ हैकिंग के मामलों से परिचित हैं और वह मामले की जांच कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, 'यह एक गंभीर मसला है और हम इसके लिए कंपनी से स्पष्टीकरण चाहते हैं।'
विज्ञापन


फेसबुक इंडिया ने भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। हालांकि एक प्रवक्ता ने कहा कि सब ठीक है। जिन लोगों ने हैकिंग की शिकायत की है उनमें होटल व्यवसायी जोरावर कालरा और दिल्ली का एक मीडियाकर्मी भी शामिल है। कालरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बताया कि किसी ने उनकी फर्जी आईडी बना ली है और वह उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज भेज रहा है। केवल इतना ही नहीं वह पैसों की मांग भी कर रहा है। उन्होंने अपने दोस्तों को आगाह करते हुए कहा कि वह इस तरह के मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया ना दें और इसकी तुरंत शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed