{"_id":"6000eda28ebc3e328f3ae85c","slug":"if-fraud-is-uncovered-google-has-to-remove-personal-loan-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी खुली तो गूगल को हटाने पड़े पर्सनल लोन एप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धोखाधड़ी खुली तो गूगल को हटाने पड़े पर्सनल लोन एप
Fri, 15 Jan 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
गूगल
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने सुरक्षा नीतियों के साथ खिलवाड़ करने वाले कई पर्सनल लोन एप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपभोक्ताओं को डिजिटल लोन के नाम पर धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। गूगल प्ले स्टोर से हटाए एप के नाम तो नहीं बताए, लेकिन कंपनी का कहना है कि उपभोक्ता और सरकारी एजेंसियों ने कई एप के खिलाफ शिकायतें की थी।
विज्ञापन
सुरक्षा नियम तोड़ रहे थे और आसान कर्ज के नाम पर लोगों को छल रहे थे। अब 60 दिन से ज्यादा पुनर्भुगतान का समय देने वाले एप को ही अनुमति मिलेगी। समीक्षा के बाद जो सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते पाए गए, उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल सिर्फ उन्हीं एप को अनुमति देगा जिसमें कर्ज पुनर्भुगतान के लिए 60 दिन से ज्यादा का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
एप डेवलपर्स को भी चेतावनी
गूगल ने अन्य एप डेवलपर्स को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्थानीय कानून और नियम के पालन को सुनिश्चित करें, अन्यथा उन्हें भी प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने जताई थी चिंता
आरबीआई ने ग्राहकों को कहा था कि वह मोबाइल ऐप पर सस्ते कर्ज के झांसे में ना आएं। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने 6 सदस्यीय समिति भी बनाई है।