{"_id":"609171688ebc3e8dae157fff","slug":"icmr-issues-advisory-for-covid19-testing-during-the-second-wave-of-the-pandemic-here-is-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई एडवायजरी: संक्रमितों की दोबारा न हो आरटी-पीसीआर जांच, जानें किस राज्य में कब तक पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई एडवायजरी: संक्रमितों की दोबारा न हो आरटी-पीसीआर जांच, जानें किस राज्य में कब तक पाबंदी
Tue, 04 May 2021 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 04 May 2021 09:38 PM IST
सार
वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम कसने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के बीच देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जांच के संदर्भ में एक एडवायजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति की दोबारा आरटी-पीसीआर जांच नहीं होनी चाहिए जिसकी रैपिड एंटीजन या आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई हो।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने कहा कि प्रयोगशालाओं पर भार को कम करने के लिए अंतरराज्यीय घरेलू यात्रा करने वाले स्वस्थ व्यक्तियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को पूरी तरह से हटाया जा सकता है। परिषद ने कहा कि जरूरी कारण से यात्रा करने वाले सभी एसिम्टोमैटिक व्यक्तियों को कोविड अनुरूप का जरूर पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
The need of RTPCR test in healthy individuals undertaking inter-state domestic travel may be completely removed to reduce load on laboratories. All asymptomatic individuals understanding essential travel must follow COVID appropriate behavior: ICMR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 4, 2021
इसके साथ ही आईसीएमआर ने कहा है कि कोविड-19 से ठीक हो चुके व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के समय जांच करने की जरूरत नहीं है। परिषद ने कहा है कि जेम पोर्टल पर अब कोरोना की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं और राज्यों की सरकारों से कहा है कि इनके उपयोग को प्रोत्साहित करें।
कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम कसने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के बीच देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। ये पाबंदियां अलग-अलग समय अवधि के लिए जारी हैं।
- दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।
- बिहार : चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया।
- उत्तर प्रदेश : सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर बृहस्पतिवार तक किया गया है।
- हरियाणा : यहां तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन है। इससे पहले नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था।
- ओडिशा : पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।
- राजस्थान : 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं।
- कर्नाटक : 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।
Trending Videos
इन राज्यों में भी पाबंदी
- झारखंड : 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन है।
- छत्तीसगढ़ : यहां जिलाधिकारियों को लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाने की अनुमति है, जो पांच मई को समाप्त हो रहा है।
- पंजाब : यहां सप्ताहांत लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
- मध्यप्रदेश : यहां सात मई तक ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।
- गुजरात : 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है।
- महाराष्ट्र : इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं।
- गोवा : चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया। लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।
- तमिलनाडु : राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।
इन राज्यों में भी पाबंदी
- केरल : यहां चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।
- पुडुचेरी : यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।
- तेलंगाना : आठ मई तक रात्रि कर्फ्यू जारी है।
- आंध्र प्रदेश : छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा। राज्य में पहले रात्रि कर्फ्यू लगा था।
- पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।
- असम : रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक।
- नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया।
- मिजोरम : आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।
- जम्मू-कश्मीर : प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में रात्रि कर्फ्यू जारी।
- उत्तराखंड : राज्य ने कई पाबंदियां और रात्रि कर्फ्यू लगाया है।
- हिमाचल प्रदेश : 12 में से चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत बंदी।